
CG Devendra Yadav Latest News: बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। विधायक की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उनकी पेशी हुई। जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में जज अजय खाखा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।
जहां कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। इसके साथ ही उनकी न्यायिक रिमांड को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वे 27 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद रहेंगे। सूत्रों की मानें तो भीम रेजीमेंट के एक बड़े पदाधिकारी के पुलिस को दिए बयान के आधार पर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई है।
राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। वहीं बैठक के बाद गिरफ्तार भिलाई विधायक से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का बड़ा आरोप लगाया है। बघेल ने कहा कि, देवेंद्र ने बताया है.. उसे FIR की कॉपी नहीं दी गई है। न ही बताया गया कि, किस अपराध में उसे गिरफ्तार किया गया है।
CG Devendra Yadav Latest News: देवेंद्र को जितनी भी नोटिस मिली वो धारा 160 के तहत थी, जो गवाही के लिए होती है। गवाही देनी है, यह कहकर पुलिस देवेंद्र को ले गई। देवेंद्र यादव से मिलने कांग्रेस के विधायक भूपेश बघेल, चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल समेत करीब 15 विधायक सेंट्रल जेल पहुंचे हैं।