रायपुर

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी पर सियासत गर्म! BJP बोली- किसानों का वादा पूरा कौन करेगा…

CG Dhan Kharidi: रायपुर राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने जहां राज्य शासन पर सियासी हमला बोला है।

less than 1 minute read
Nov 17, 2025
कागज़ों में खरीदी शुरू, मैदान में शून्य! दीपक बैज ने कहा- धान खरीदी केंद्रों से मायूस होकर लौट रहे किसान...(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के रायपुर राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने जहां राज्य शासन पर सियासी हमला बोला है। कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय निगरानी समिति भी गठित की है। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर किसानों को बोनस न देने, भुगतान में देरी करने और वादे पूरा न करने का आरोप लगाया।

CG Dhan Kharidi: पहले ही दिन सरकार की नाकामी उजागर : शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, शनिवार से प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हुई लेकिन प्रदेश के 2748 केंद्रों में से 2560 केंद्रों में पहले दिन धान की खरीदी नहीं हुई। सरकार की तरफ से कोई तैयारी नहीं की गई है। सोसायटी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। किसानों का टोकन नहीं कट रहा।

प्रदेश के 15000 सोसायटी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, सरकार हड़ताल खत्म करवाने पर ध्यान नहीं दे रही उल्टे एस्मा लगा कर कर्मचारियों को धमकाया जा रहा। एक तो धान खरीदी की तिथि 15 दिन बाद से शुरू हुई ऊपर से घोषित तिथि से भी सभी केंद्रों में खरीदी नहीं होना सरकार का षड्यंत्र है।

कांग्रेस के वादों की विश्वसनीयता ही खत्म: साव

उप मुयमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस की निगरानी समिति बनाए जाने को लेकर कहा, कांग्रेस क्या निगरानी करेगी? वही कांग्रेस जिसने किसानों से बोनस का वादा किया था और कभी पूरा नहीं किया। किसानों को धान का पैसा चार-चार किस्तों में दिया गया। इनके वादों की विश्वसनीयता ही खत्म हो चुकी है। साव ने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन ही 20 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है और सभी खरीद केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Updated on:
17 Nov 2025 02:14 pm
Published on:
17 Nov 2025 02:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर