CG Election Breaking : इस बीच बयानबाजी का भी दौर चल रहा है। वहीं विधानसभा सीटों में उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी माथापच्ची चल रही है
रायपुर. CG Election Breaking : छत्तीसगढ़ में सियासी पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। कई पार्टियां अभी से डोर टू डोर चुनावी अभियान कर रहा है तो कुछ पार्टियां अभी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इस बीच बयानबाजी का भी दौर चल रहा है। वहीं विधानसभा सीटों में उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी माथापच्ची चल रही है।
CG Election Breaking : इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को ऐलान कर दिया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सबसे पहले अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। मस्तूरी, नवागढ़, जांजगीर चांपा, जैजैपुर, पामगढ़, अकलतरा, बिलाईगढ़, बेलतरा, सामरी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 9 सीटों में अनुसूचित जाति के चार, सामान्य के चार और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1 उम्मीदवार है।