रायपुर

CG Exit Poll 2024: छत्तीसगढ़ की हॉट सीट पर नहीं चला मोदी मैजिक? एग्जिट पोल ने चौकाया

CG Exit Poll 2024: तीन सीट ऐसी है, जहां भाजपा के जीत का अंतर कम हो सकता है। दो सीटों पर जनता कांग्रेस-भाजपा के बीच टक्कर बता रही है।

4 min read
Jun 02, 2024

CG Exit Poll 2024: देशभर में शनिवार को लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरे हो गए हैं। अब एग्जिट पोल को लेकर हार-जीत का दावा किया जा रहा है। वैसे तो छत्तीसगढ़ की छह सीटों पर भाजपा की जीत साफ दिखाई दे रही है। तीन सीट ऐसी है, जहां भाजपा के जीत का अंतर कम हो सकता है। दो सीटों पर जनता कांग्रेस-भाजपा के बीच टक्कर बता रही है।

इन सब के बीच राजनेताओं की निगाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनाव प्रचार करने वाली सीटों पर टिकी हुई है। हालांकि भाजपा (CG Exit Poll 2024) छत्तीसगढ़ में 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रही है। जबकि कांग्रेस का दावा है कि इस बार वो छत्तीसगढ़ में भाजपा से ज्यादा सीट जीत रही है।

अब कांग्रेस-भाजपा के दावों की हकीकत 4 जून को मतगणना के दिन ही सामने आएगी। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चार जनसभा को संबोधित किया था। यहां मतदान का प्रतिशत पिछली बार की तुलना में बढ़ा है। वहीं राहुल गांधी ने दो जनसभा की थी। एक में वोटिंग (CG Exit Poll 2024) का प्रतिशत बढ़ा है और एक सीट में कम हुआ है। इसी प्रकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रियंका गांधी ने प्रदेश में तीन-तीन सभाओं को संबोधित किया था। दोनों की एक-एक सभाओं में कम मतदान हुआ है।

CG Exit Poll 2024

CG Exit Poll 2024: नतीजे से पहले बधाई संदेश के पोस्टर लगे

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को जाएंगे। नतीजे आने से पहले ही रायपुर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी को बधाई देने वाले पोस्टर लगना शुरू हो गए हैं। भाजपा ने रायपुर से अपने कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के (CG Exit Poll 2024) पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से है। यहां भाजपा ने सब से अधिक वोटों से चुनाव जीतने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है कि कार्यकर्ता भी इतने उत्साहित है कि वो नतीजे आने से पहले ही बधाई संदेश के पोस्टर लगा रहे हैं।

अब मतगणना के लिए होमवर्क

कांग्रेस-भाजपा दोनों ने मतगणना की तैयारी तेज कर दी है। दोनों राष्ट्रीय दलों ने लोकसभा वार अपने-अपने भरोसेमंद कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की तरफ से मतगणना के लिए खास प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसमें दावा-आपत्ति की प्र₹िया और अन्य नियमों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई है।

CG Exit Poll 2024

CG Exit Poll 2024: बस्तर साधने दोनों पहुंचे

कांग्रेस-भाजपा दोनों के लिए छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण रही है। इस सीट पर मोदी और राहुल दोनों ने चुनावी आमसभा को संबोधित किया है। मोदी ने 8 अप्रैल (CG Exit Poll 2024) को बस्तर के ग्राम छोटे आमाबल में और राहुल ने 13 अप्रैल को जगदलपुर से 18 किलोमीटर दूर बस्तर विकासखंड में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके अलावा पीएम ने जांजगीर-चांपा लोकसभा के सक्ती, महासमुंद लोकसभा के धमतरी और सरगुजा लोकसभा सीट के अंबिकापुर में भी चुनावी सभा को संबोधित किया था। वहीं राहुल गांधी ने बिलासपुर लोकसभा सीट के साकरी में आमसभा की थी।

लोकसभा में भाजपा कांग्रेस में सीधा वार

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के बीच महामुकाबला है। एक तरफ भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुने हुए खास दिग्गजों को उम्मीदवार बनाया। रायपुर लोकसभा सीट में भाजपा से वर्तमान मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल उम्मीदवार है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है।

CG Exit Poll 2024

बस्तर से भाजपा के दिग्गज नेता महेश कश्यप तो कांग्रेस से कवासी लखमा मैदान में है। महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू उम्मीदवार है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर उम्मीदवार है। राजनांदगांव से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय (CG Exit Poll 2024) तो कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में है।

इधर बिलासपुर से भाजपा से तोखन साहू तो कांग्रेस से देवेंद्र यादव मैदान में है। दुर्ग से भाजपा के वर्तमान सांसद विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। जांजगीर-चांपा से भाजपा से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया है। सरगुजा से चिंतामणि महाराज तो (CG Exit Poll 2024) कांग्रेस से शशि सिंह है। वहीं रायगढ़ से भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व सांसद सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत उम्मदीवार है।

Updated on:
03 Jun 2024 07:58 am
Published on:
02 Jun 2024 01:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर