रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- जब तक कोवैक्सीन का तीसरा ट्रायल पूरा नहीं हो जाता, हम इसे नहीं लगाएंगे

- पत्रिका के सवाल पर मंत्री ने बताया सरकार का स्टैंड- 23 जनवरी को प्रदेश को मिले थे 37,760 डोज

2 min read
Jan 30, 2021
ts_singhdeo_news.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ को भले ही केंद्र सरकार ने कोवैक्सीन (Covaxin) के 37,760 डोज दे दिए हों, मगर तब तक इनका इस्तेमाल नहीं होगा जब तक ट्रायल का तीसरा चरण पूरा नहीं हो जाता। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) ने यह पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि हम अंडर क्लीनिकल ट्रायल वैक्सीन को अपने राज्य के किसी भी नागरिक को नहीं लगने देंगे।

'पत्रिका' से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की तरफ से वैक्सीन के साथ सहमति पत्र भी भेजा गया है, साफ है कि अगर कोई व्यक्ति इस लगवाता है तो वह उसकी अपनी रिस्क होगी। कोविशील्ड (Covishield) के साथ ऐसा नहीं है। उसके ट्रायल की पूरी प्रक्रिया होने के बाद सप्लाई की गई। मुझे समझ नहीं आता कि जब इतने दिन रुके हैं तो फिर यह हड़बड़ी क्यों?

कुछ दिन और इंतजार किया जा सकता है। वैसे भी कोवैक्सीन का इमरजेंसी ऑथराइजेशन ही है। अभी किसी प्रकार की इमरजेंसी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान से सरकार का स्टैंड पूरी तरह से साफ है। उन्होंने यह भी कहा है कि ट्रायल के बाद मैं सबसे पहले कोवैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हूं। गौरतलब है कि पूरी वैक्सीन, रायपुर के सेंट्रल वैक्सीन स्टोरेज सेंटर में रखी हैं।

टीकाकरण के लिए हम दबाव नहीं डाल सकते
प्रदेश में टीकाकरण 70 प्रतिशत कम है, इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम किसी पर भी दबाव नहीं डाल सकते हैं। यह स्वेच्छिक है। हां, इतना जरूर है कि अभी भी वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरुकता की कमी है। वैक्सीन के अब तक नतीजे बताते हैं कि इसका कोई साइड-इफैक्ट नहीं है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

अब तक 62 हजार से अधिक कोविशील्ड डोज का इस्तेमाल
प्रदेश में 3 लाख के करीब हेल्थ केयर वर्कर्स के नाम कोविन पोर्टल में दर्ज हैं। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत 28 जनवरी तक 62,107 वर्कर्स को टीके लग चुके हैं। करीब 250 डोज खराब हुई हैं। गौरतलब है कि राज्य को कोविशील्ड के 3.23 लाख डोज मिले हैं। अभी जिस रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे अनुमान है कि कोविशील्ड 40 दिन से अधिक तक चल सकती है। संभव है कि तब तक कोवैक्सीन के नतीजे आ ही जाएंगे।

Published on:
30 Jan 2021 11:13 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ में जिस फर्म पर लगा था प्रतिबंध, उसे ही मिला करोड़ों का सरकारी काम, डिप्टी CM साव बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

AIIMS Admission Process: एम्स में एमबीबीएस कोर्स के लिए ट्यूशन फीस सालाना 300 रुपये, एडमिशन के लिए मची खूब मारामारी

600 मरीजों के बीच डॉक्टर सिर्फ 3! रायपुर के सबसे बड़े अस्पताल में संकट, क्या लोगों को समय पर मिलेगी सुविधा?

Ration System: छत्तीसगढ़ में नया राशनकार्ड बनाने वालों के लिए काम की खबर, दो महीने बाद मिलेगा चावल, हितग्राहियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ में बन रही 20 एपिसोड की वेब सीरीज, ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ समेत कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हुए शूट