रायपुर

CG Heavy Rain: प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव, बारिश का आंकड़ा 1000 मिमी पार, जानें मौसम का ताजा अपडेट…

CG Heavy Rain: प्रदेश में अगले तीन दिनों में मानसून फिर एक्टिव होने वाल है। राजधानी में दोपहर में तेज बारिश हुई। फिर भी केवल 8 मिमी पानी गिरा। प्रदेश में बारिश का आंकड़ा 1000 मिमी पार हो गया है।
2 min read
Sep 08, 2024
CG Heavy Rain

CG Heavy Rain: राजधानी में दोपहर में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र में महज 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन व रात में जोरदार गर्जना भी हुई। इन दिनों देखने में आ रहा है कि बारिश हो या न हो, बादलों की जोरदार गर्जना हो रही है। बिजली भी खूब चमक रही है।

CG Heavy Rain: बारिश का आंकड़ा 1000 मिमी पार

प्रदेश में बारिश का आंकड़ा 1000 मिमी काे पार कर गया है। अब तक 1005.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य है। राजधानी समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस कारण कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। (CG Heavy Rain) राजधानी में शनिवार को दोपहर अच्छी बारिश हुई। अब तक 801.9 मिमी पानी गिर चुका है, जो सामान्य से 9 फीसदी कम है।

मानसून सितंबर तक का मेहमान

CG Heavy Rain: पिछले 24 घंटे में प्रदेश में धनोरा, बारसूर, सुकमा में 5, ओरछा, गादीरास में 4-4 सेमी पानी गिरा। इसी तरह अंतागढ़, फरसगांव व देवभोग में 3, बेलरगांव, लोहंडीगुड़ा, नगरी, जगदलपुर, बास्तानार, बस्तर, केशकाल, दुर्ग, भानपुरी, कोंडागांव, अमलीपदर, तोकापाल, मानपुर व गरियाबंद में 2-2 सेमी बारिश रिकार्ड की गई। (CG Heavy Rain) मानसून सितंबर तक का मेहमान है। इस दौरान रूक-रूककर बारिश होने की संभावना है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी हल्की बारिश हो सकती है।

यहां देखें इससे संंबंधित खबरें…

बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी

प्रदेश में मानसून पर ब्रेक लग गया है। सिर्फ बस्तर संभाग में बारिश हो रही है। वहीं अन्य रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर में बारिश नहीं से गर्मी बढ़ गई है… यहां पढ़ें पूरी खबर…

अगले कुछ दिनों तक सूर्यदेव द‍िखाएंगे प्रचंड अवतार

छत्तीसगढ़ में गर्मी में पड़ने वाला नौतपा की शुरुआत शनिवार से शुरू हो गई है। (CG Heavy Rain) इसके साथ ही एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Published on:
08 Sept 2024 08:49 am