रायपुर

बीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

दोगुना रकम देने का झांसा देकर जमा कराई गई थी राशि

2 min read
Dec 03, 2021
बीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

राशि
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद जिले में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई में बीएन गोल्ड रियल स्टेट एंड एलायड लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर आरोपी अनिल शर्मा को बिलासपुर में न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ करही बाजार चौकी में पूर्व में अपराध दर्ज थे। आरोपी द्वारा विभिन्न समयावधि में दोगुना राशि देने का झांसा देकर राशि जमा कराई गई थी। पूरे जिले इस चिटफण्ड कंपनी से पैसा वापसी के लिए 300 से अधिक आवेदन में लगभग 2 करोड़ रुपए की वापसी के लिए आवेदन किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी करहीबाजार थाना सिटी कोतवाली में धारा 420, 34 भादवि 3, 4 द इनामी चिटस एण्ड मनी सर्कुलेशन बैंकिग एक्ट छग के निपेक्षकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के आरोपी अनिल कुमार शर्मा पिता तिलकराज शर्मा (42) पता बिटी कवड़े रोड़ घोरपड़ी पुणे को गुरुवार 2 दिसंबर को बिलासपुर में न्यायालय प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। चौकी करही बाजार थाना सिटी कोतवाली में आवेदकों द्वारा चिटफण्ड कंपनी से लगभग 2 लाख रुपए का एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त कंपनी से कलेक्टोरेट कार्यालय में केवल जिला बलौदाबाजार से ही लगभग 300 से अधिक आवेदन में लगभग 2 करोड़ रुपए की धनराशि वापसी के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है।
पुलिस विभाग के अनुसार पूर्व में इस चिटफण्ड कंपनी के तीन अन्य आरोपियान सचिन डामोर पिता स्व. रामसिंह डामोर 39) निवासी इंद्रपुरी कालोनी थांदला जिला झाबुआ मध्यप्रदेश, गुरविन्दर सिंह संधु उर्फ जी.एस. संधु पिता चरणजित सिंह संधु निवासी पन्डोरी जालंधर पंजाब, विपीन सिंह यादव पिता अभिलाख सिंह यादव निवासी ग्वालियार जिला भिण्ड मध्यप्रदेश, विनय कुमार पिता केदारनाथ भारती (35) निवासी उमरपुर थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार तथा विकास भारती पिता केदारनाथ भारती (40) निवासी उमरपुर थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया गया है। इसमामले में चिटफण्ड कंपनी के अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास लगातार किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हितेश जंघेल, चौकी प्रभारी करही बाजार व आरक्षक विकास कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

Published on:
03 Dec 2021 04:47 pm
Also Read
View All