रायपुर

CG News: भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी को बंद करने का आरोप

CG News: बलौदाबाजार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में आकांक्षा गोलू जायसवाल अध्यक्ष और पवन साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव के दौरान भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ।

less than 1 minute read
Mar 09, 2025

CG News: बलौदाबाजार-भाटापारा में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ। इसमें दोनों पदों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आकांक्षा जायसवाल और उपाध्यक्ष पद पर पवन साहू ने नामांकन दाखिल किया था। दोनों पदों के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार होने से दोनों निर्विरोध चुने गए।

CG News: भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा

निर्वाचन प्रक्रिया के बाद पीठासीन अधिकारी दिव्या अग्रवाल ने आकांक्षा को अध्यक्ष और पवन को उपाध्यक्ष का निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। वहीं, भाजपा कार्यालय में इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का चयन अपनी मर्जी से किया।

प्रत्याशियों को बंद कर दिया भाजपा कार्यालय में

CG News: उनका कहना था कि आकांक्षा पहले निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। उन्हें पार्टी ने अध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में नामांकित किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पार्टी के नेताओं ने विरोधी प्रत्याशियों को भाजपा कार्यालय में बंद कर दिया। फिर ताले तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।

बाहर दमखम दिखाने के दौरान पार्टी के भीतर मचे इस कलह ने भीतरी गुटबाजी को भी उजागर किया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की विजयी प्रत्याशी सुनीता विमल देवांगन को भी भाजपा कार्यालय में बंद किया गया था, ताकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की स्थिति मजबूत बनी रहे।

Updated on:
09 Mar 2025 10:36 am
Published on:
09 Mar 2025 10:35 am
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान,एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

CG Tourism: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहाँ बनेगी यादगार शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

बड़ी नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG में ग्रुप कमांडर, गृह मंत्रालय ने तत्काल रिलीव करने भेजा पत्र

Road Accident: नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, परिजनों में पसरा मातम

अगली खबर