रायपुर

CG News: होटल में बालिका के साथ छेड़छाड़… आरोपी कारोबारी को 3 साल की जेल

CG News: विशेष लोक अभियोजक मोरिशा नायडू ने बताया कि 8 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ तेलीबांधा स्थित बड़े होटल में नए साल की पार्टी मनाने के लिए गई थी।

less than 1 minute read
Mar 06, 2025

CG News: अपर सत्र न्यायालय ने होटल में बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी कारोबारी को 3 साल की जेल की सजा सुनाई। न्यायालय ने दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर 1 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

CG News: लोगों ने आरोपी की जमकर की पिटाई

विशेष लोक अभियोजक मोरिशा नायडू ने बताया कि 8 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ तेलीबांधा स्थित बड़े होटल में नए साल की पार्टी मनाने के लिए गई थी। इस दौरान कचना निवासी विकास कुमार अग्रवाल (44 साल) ने 31 दिसंबर 2017 की रात 11 बजे उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी मिलने पर वहां पर उपस्थित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।

CG News: घटना के दूसरे दिन 1 जनवरी 2018 को बालिका के परिजनों ने तेलीबांधा थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश अच्छेलाल काछी ने पुलिस की केस डायरी, गवाहों के बयान के आधार पर दंडित किया।

Updated on:
06 Mar 2025 12:10 pm
Published on:
06 Mar 2025 12:02 pm
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान,एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

CG Tourism: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहाँ बनेगी यादगार शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

बड़ी नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG में ग्रुप कमांडर, गृह मंत्रालय ने तत्काल रिलीव करने भेजा पत्र

Road Accident: नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, परिजनों में पसरा मातम

अगली खबर