CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं।
CG News: राज्य सरकार ने निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की सूची जारी कर दी है। यह सूची आने के बाद जो भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता निगम-मंडल, आयोग और बोर्ड में अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उनमें खुशी है, वहीं जिन लोगों को नियुक्ति नहीं मिली है, वे अब साय सरकार की दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बचे हुए आयोग,बोर्ड और निगम-मंडलों में नियुक्ति की दूसरी सूची केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद जारी हो सकती है। बता दें कि निगम-मंडलों,आयोग और बोर्ड में नियुक्ति को लेकर पिछले 15 माह से दावेदार इंतजार कर रहे थे।
सरकार ने जिन आयोग, बोर्ड, निगम-मंडलों और परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है, वहां सदस्यों की नियुक्ति बाद की जाएगी। अब कुछ कार्यकर्ता सदस्य बनने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।
वहीं गौरी शंकर श्रीवास ने राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पद लेने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि पार्टी ने इतने बड़ा पद दिया कि कंधे पर उठा पाना मुश्किल है। पार्टी के कार्यकर्ता ही ठीक हूं।
-दीपक म्हसके अध्यक्ष सीजीएमएससी
-जितेंद्र कुमार साहू राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष
-राकेश पांडेय अध्यक्ष छग खादी तथा ग्रामोद्योग बार्ड
-शंभूनाथ चक्रवर्ती अध्यक्ष छग माटीकला बोर्ड