रायपुर

CG News: मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार बाबा महाकाल के किए दर्शन, मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव से मुलाकात कर रक्षाबंधन की दी बधाई…

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार महाकालेश्वर के दर्शन किए।
less than 1 minute read
Aug 19, 2024
cg news: raipurnews chhattisgarh news

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार महाकालेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री साय ने पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।

इस दौरान सीएम साय ने कहा- आज श्रावण का आखरी दिन है। सोमवार है, और रक्षा बंधन का पर्व भी है। सपरिवार बाबा महाकाल की शरण में आए हैं। भगवान का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद मांगा है कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो, शांति हो, सुख-समृद्धि हो, सभी का जीवन मंगलमय और खुशमय हो। सभी लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़े। आज रक्षाबंधन का पर्व भी है। सभी को शुभकामनाएं।

गर्भगृह में की पूजा-अर्चना

श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सीएम साय का पूजन-अर्चन पुजारी राजेश शर्मा व आकाश शर्मा ने संपन्न कराया। पूजन के बाद नंदी हाल में मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने सीएम साय को भगवान महाकाल की तस्वीर, दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। दर्शन पूजन के बाद सीएम साय मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। यहां पर उन्होने आशीर्वाद लिया। अखाड़ा की ओर से सीएम साय व परिवार को प्रसाद भेंट किया गया।

Updated on:
20 Aug 2024 01:11 pm
Published on:
19 Aug 2024 08:03 pm