रायपुर

CG News: ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित

CG News: मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस से ही फाईल संचालन करने कहा है। मुख्य सचिव ने कहा, सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
less than 1 minute read
Jan 29, 2026
CG News: ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
मुख्य सचिव विकासशील 9 मुख्य सचिव विकासशील (photo Patrika)

CG News: मुख्य सचिव विकासशील ने गुरुवार को मंत्रालय में ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने मंत्रालय सहित राज्य शासन के सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से निर्धारित समय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस से ही फाईल संचालन करने कहा है। मुख्य सचिव ने कहा, सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य शासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस में ऑनबोर्ड हो जाएं। अवकाश आवेदन भी ई-ऑफिस प्रणाली से ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा, अचल सम्पत्ति का विवरण और एसीआर भी प्रतिवर्ष ई-ऑफिस से ही दर्ज किया जाएगा।
अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से काम करें

मुख्य सचिव ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा, टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को विभागवार ई-ऑफिस का डेटा तैयार करने के निर्देश दिए। विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों की स्थिति की जानकारी एसएमएस द्वारा दी जाए।

Updated on:
29 Jan 2026 11:28 pm
Published on:
29 Jan 2026 11:28 pm