रायपुर

CG News: राशन दुकानों में चार दिन से ई-पॉस मशीनें बंद, दो माह का चावल बनी आफत, मची अफरा- तफरी

CG News: दुकानों में ई-पॉस मशीनें काम नहीं कर रही हैं, जिससे राशन का वितरण नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर राज्य और केंद्रीय योजना के तहत अलग-अलग चावल बांटा जाता है।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026
82 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी! फरवरी में ही दो महीने का चावल मिलेगा एक साथ, निर्देश जारी...(photo-patrika)

CG News: सरकारी राशन दुकानों से दो माह का चावल एक साथ बांटने के फरमान से दुकानदारों को कई तरह की परेशानी होने लगी है।

पिछले चार दिन से सर्वर के चलते अधिकांश दुकानों में ई-पॉस मशीनें काम नहीं कर रही हैं, जिससे राशन का वितरण नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर राज्य और केंद्रीय योजना के तहत अलग-अलग चावल बांटा जाता है। एक साथ दो माह का चावल देने से हितग्राहियों को भी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि खाद्य विभाग की ओर से फरवरी और मार्च का चावल एक साथ बांटने का आदेश जारी हुआ है।

इसके लिए सभी राशन दुकानों को चावल का आवंटन कर दिया गया है। कई हितग्राहियों को नहीं मिला राशनसर्वर की खराबी के चलते शहर के कई राशन दुकानों की ई-पॉस मशीनें काम नहीं कर रही है। हर माह 1 और 2 तारीख को यह समस्या रहती है, लेकिन इस बार चार दिन से यह दिक्कत हो रही है। इसके चलते हितग्राहियों को राशन दुकानों से बिना राशन लिए लौटना पड़ रहा है।

रायपुर जिले में करीब 700 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें हैं, जहां हर माह हितग्राहियों को अलग-अलग योजनाओं के तहत सस्ता और निशुल्क चावल दिया जाता है। दो माह का चावल देने का फरमानपिछले दिनों खाद्य संचालनालय के अफसरों ने दो माह का राशन एक साथ वितरित करने का फरमान जारी किया था। इसके तहत हितग्राहियों को फरवरी और मार्च का चावल एक साथ देना हैं। इसके लिए सभी दुकानदारों को आवंटन कर दिया गया है।

Published on:
05 Feb 2026 12:04 am
Also Read
View All
मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 7 फरवरी को ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

Bhilai News: दुर्ग आईटी पार्क अब आईआईटी भिलाई की निगरानी में,40 कंपनियों से एमओयू, मिलेंगे रोजगार के अवसर

अगली खबर