रायपुर

CG News: पद्मविभूषण तीजन बाई रायपुर एम्स के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

CG News: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Mar 12, 2026
CG News: पद्मविभूषण तीजन बाई रायपुर एम्स के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

CG News: 2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित

जानकारी के अनुसार करीब 70 वर्षीय तीजन बाई वर्ष 2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब बताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग 20 दिनों से वे केवल जूस और फलों के सहारे ही रह रही थीं।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान भी हुई थी चर्चा

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा भी हुई थी। फिलहाल एम्स के डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

पंडवानी को दिलाई वैश्विक पहचान

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी की विश्व प्रसिद्ध कलाकार हैं। उन्होंने कपालिक शैली में पंडवानी गाकर इस लोककला को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाई है। अब तक वे करीब 17 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

कई राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित

लोककला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में प्रशंसकों और कलाकारों के बीच चिंता का माहौल है।

Updated on:
12 Mar 2026 04:54 pm
Published on:
12 Mar 2026 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर