रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ में एक महीने में रिकॉर्ड 2700 करोड़ रुपए के 71714 वाहनों की ब्रिकी, ईवी की जबरदस्त डिमांड

ऑटोमोबाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ में इस साल जनवरी में रिकॉर्ड 2700 करोड़ रुपए के 71714 वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं इस बार ईवी की जबरदस्त डिमांड रहीं..

2 min read
Feb 15, 2026
एक महीने में रिकॉर्ड 2700 करोड़ रुपए के 71714 वाहनों की ब्रिकी ( Photo - Patrika )

CG News: ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस साल जनवरी 2026 में रेकॉर्ड 2700 करोड़ रुपए के 71714 वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें पिछले साल इसी अवधि की अपेक्षा 6.83 फीसदी का इजाफा हुआ है। ( CG News ) इसमें सभी तरह के वाहन शामिल हैं जबकि जनवरी 2025 में 67130 वाहन बिके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 51293 दोपहिया शामिल हैं। हालांकि देशभर में 17.61 फीसदी का ग्रोथ हुआ है।

CG News: राज्य में उल्लेखनीय ग्रोथ

कुल 27 लाख 22558 वाहन की बिक्री हुई लेकिन, राज्य में उल्लेखनीय ग्रोथ हुआ है। ऑटोमोबाइल डीलरों का कहना है कि दीपावली त्योहार के बाद राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ भुगतान करने के कारण वाहनों की जमकर बिक्री हुई है। खरीदारों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार दोपहिया, तीनपहिया और कार से लेकर वाणिज्यिक वाहनों को खरीदा।

एक्सपो में 3300 करोड़ का कारोबार

रायपुर ऑटोमोबाइल के ऑटो एक्सपो के दौरान 15 दिन में 3299.05 करोड़ रुपए के 61074 वाहनों की बिक्री हुई। इससे राज्य सरकार को टैक्स के रूप में 123.96 करोड़ रुपए, फीस 11.35 करोड़, शेष के रूप में 12.72 करोड़ रुपए मिले। वहीं खरीदारों को 50 फीसदी रोड टैक्स में छूट के चलते 133.22 करोड़ रुपए का लाभ मिला। वहीं केंद्र और राज्य सरकार को जीएसटी के रूप में 765.06 करोड़ रुपए की आय मिली। बता दें कि राडा द्वारा 20 जनवरी से 5 फरवरी तक ऑटो एक्सपो का आयोजन रायपुर में किया गया।

ईवी की डिमांड

इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जनवरी 2026 और ऑटो एक्पो के दौरान 10 फीसदी से ज्यादा ईवी की खरीदी हुई। इसमें सबसे ज्यादा दोपहिया और तीनपहिया वाहन शामिल हैं। उक्त अवधि में करीब 8000 ईवी की बुकिंग के साथ ही इसकी खरीदी की गई। बता दें कि ईवी की खरीदी करने पर उसकी कुल कीमत का न्यूनतम 10 फीसदी और अधिकतम 1 लाख रुपए की सब्सिडी मिलती है। वहीं रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी गई है। खरीदारों को प्रोत्साहन दिए जाने के कारण लगातार इसकी डिमांड बढ़ रही है।

टैक्स में छूट का अच्छा प्रतिसाद

राडा अध्यक्ष विवेक गर्ग ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में साल के शुरूआत होते ही देशभर के साथ ही राज्य में 6.83 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य सरकार द्वारा एक्सपो में 50 फीसदी टैक्स में छूट दिए जाने का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला है।

वाहन के प्रकार -- 2026 -- 2025 (जनवरी)

दोपहिया -- 51293 -- 47274
तीनपहिया -- 1378 --1287

कार -- 10821 -- 10 307
टैक्टर -- 4457 -- 4750

वाणिज्यिक वाहन -- 3424 -- 3070
कंस्ट्रक्शन वाहन -- 341 -- 442

कुल वाहन -- 71714-- 67130

Updated on:
15 Feb 2026 03:27 pm
Published on:
15 Feb 2026 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर