रायपुर

निगम-मंडलों में बचे हुए पदों पर नियुक्ति को लेकर बड़ा अपडेट, कभी भी जारी हो सकती है तीसरी सूची

CG News: करीब 50 से अधिक पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां बाकी हैं। अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियां करने का आश्वासन भाजपा ने दावेदार कार्यकर्ताओं को दिया था
less than 1 minute read
Sep 07, 2025
CG News, BJP chhattisgarh
बीजेपी में निगम-मंडलों नियुक्ति की तीसरी सूची जल्द ( File Photo - patrika )

CG News: प्रदेश के निगम-मंडलों और आयोगों में अभी तक बहुत से पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां बाकी हैं। इन पदों पर नियुक्ति का इंतजार भाजपा के दावेदार कार्यकर्ता पिछले एक साल से कर रहे हैं। ( CG News ) भाजपा सरकार ने निगम-मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद बाकी पदों पर अभी तक नियुक्ति नहीं की है। बता दें कि करीब 50 से अधिक पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां बाकी हैं। अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियां करने का आश्वासन भाजपा ने दावेदार कार्यकर्ताओं को दिया था। निगम मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति को तीन माह से अधिक हो गए हैं। अध्यक्षों ने कार्यभार संभालकर काम भी शुरू कर दिया है।

CG News: इस माह के आखिरी सप्ताह में सूची संभावित

बताया जाता है कि निगम-मंडलों और आयोगों में बचे पदों पर राजनीतिक नियुक्ति की तीसरी सूची इस माह के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। क्योंकि नाराज कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने की कवायद चल रही है। नाराज कार्यकर्ता भी अपने मंत्री-विधायकों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के पास आए दिन गुहार लगा रहे हैं। इस कारण दावेदारों की संख्या अधिक होने पर सूची फाइनल करने में संगठन के नेताओं को दिक्कतें भी हो रही हैं।

नई कार्यकारिणी में भी नहीं मिली जगह

बता दें कि पिछले माह भाजपा संगठन द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में जगह मिलने की उम्मीद कई जुझारू सक्रिय कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी, लेकिन नई कार्यकारिणी में कई ऐसे कद्दावर नेताओं को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिन लोगों को बड़े पद मिलने की उम्मीद थी, उन्हें भी निराशा हाथ लगी। अब वे भाजपा कार्यालय में गाहे-बगाहे जाकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही पता लगा रहे है कि आखिर नई कार्यकारिणी में उसे स्थान क्यों नहीं मिला।

Updated on:
07 Sept 2025 01:23 pm
Published on:
07 Sept 2025 01:23 pm