रायपुर

CG Nikay Chunav Result: 10 में से 10 निगम में बीजेपी आगे, रायपुर में मीनल चौबे 4675 वोटों से आगे, देखें ताजा अपडेट

CG Nikay Chunav Result: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 10 बजे तक आए परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है

2 min read
Feb 15, 2025

CG Nikay Chunav Result: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 10 बजे तक आए परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है। सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पदों के परिणामों में भी कांग्रेस पिछडती हुई नजर आ रही है। इधर रायपुर में जारी वोटों की गिनती में मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 4675 वोटों से आगे चल रही है। यहां बीजेपी और कांग्रेस में सीटी टक्कर है।

पूर्व महापौर और पार्षद प्रत्याशी एजाज ढ़ेबर भी आगे चल रहे हैं। एजाज ढ़ेबर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को पीछे किए। बता दें कि ढेबर 57 वार्ड से वोटों से आगे चल रहे हैं।

CG Nikay Chunav Result: देखें अपडेट

गीदम ब्रेकिंग - अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रजनीश सुराना 288 मतों से जीते
बिलासपुर, भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी लगभग 8 हजार वोट से आगे
नगर निगम चिरमिरी से भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.विनय जायसवाल से 29 सौ वोट से आगे चल रहे हैं।
सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की सरस्वती पटेल चुनी गई।
राजनांदगाव छुरिया नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी अजय पटेल 600 वोटो से जीते
महासमुंद में पहले राउंड में कांग्रेस के निखिलकांत 735 वोटों से आगे
बागबाहरा में कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी जीती
राजनांदगाव, भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 15 हजार 546 वोटों से आगे। पहला चरण
सरायपाली नगर पालिका और नगर पंचायत पिथौरा में भाजपा अध्यक्ष

रायगढ़ अपडेट अध्यक्ष पद के लिए

नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में कांग्रेस प्रत्याशी हरिकिशोर चंद्रा जीते…
नगर पंचायत घरघोड़ा निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र शिल्लू चौधरी जीते…
नगर पंचायत धरमजयगढ़ में भाजपा के अनिल सरकार जीते…
लैलूंगा नगर पंचायत से भाजपा के कपिल सिंघानिया जीते…
नगर पालिका परिषद खरसिया में भाजपा के प्रत्याशी कमल गर्ग जीते
नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष बीजेपी जीत मानी मोहित सतपथी
घरघोड़ा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी जीते

राजनांदगाव नगर पंचायत के जीते प्रत्याशी
अम्बागढ़ चौँकी,,, निर्दलीय अनिल मानिकपुरी
छुईखदान कॉंग्रेस नम्रता दास
गंडई कॉंग्रेस लाल तारकेश्वर शाह खुसरो
डोंगरगाव भाजपा अंजू त्रिपाठी

सुकमा नगर पालिका में भाजपा 686 वोटों से कांग्रेस से आगे हैं
भाजपा 2068
कांग्रेस 1382
निर्दलीय 745

पूर्व विधायक रविशंकर त्रिपाठी (दिवंगत) एवं रजनी त्रिपाठी का बेटा ब्रह्म वार्ड से जीता।
निगम का सबसे कम उम्र का पार्षद होगा।

कोरिया, नगर पंचायत पटनागणना पूरा

भाजपा की गायत्री सिंह ने अध्यक्ष चुनाव जीता,
दूसरे नंबर पर निर्दलीय रैमुन निशा,
कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।।

Updated on:
15 Feb 2025 10:52 am
Published on:
15 Feb 2025 10:40 am
Also Read
View All

अगली खबर