रायपुर

CG Nikay chunav Result: 10 में से 9 निगमों में बीजेपी आगे, नगर पंचायत के कई प्रत्याशी जीते, देखें अपडेट

CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ की शहरी सरकार के लिए शनिवार को दिन सबसे खास होगा। इस दिन प्रदेश के 173 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम आएंगे। इसमें 10 नगर निगम निगम के महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत के लिए 163 पदों के साथ-साथ 3201 वार्ड पार्षदों का भी फैसला होगा..

2 min read
Feb 15, 2025

CG Nikay chunav Result: छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव के शुरूआती रुझान आ गए​ है। 10 निगमों में से 9 में बीजेपी बढ़त बनाए हुए आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी एक ही निगम में आगे चले है। अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की आगे चल रहे। इधर नगर पंचायत के परिणाम में कई पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है।

CG Nikay chunav Result: देखें अपडेट

सक्ती जिले के जैजैपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलराम चंद्रा उर्फ बल्लू गौटिया विजयी हुए। हालांकि अधिकारियों ने इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है। लेकिन बाहर नारेबाजी हो रही है। बीजेपी नगर पालिका में आगे चल रही हैं। इनमें पत्थलगांव नगर पंचायत में बीजेपी की जीत हुई है। इधर ​किरोडीमल नगर पंचायत से कांग्रेस की जीत हुई है। नगर पंचायत में 116 में बीजेपी 19 और कांग्रेस 6 और एक निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 49 नगर पलिका में बीजेपी 9 कांग्रेस 3 और 1 में निर्दलीय आगे चल रहे हैं। सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। राजनांदगाव जिले क नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी से निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी विजय हुए। उन्हें 2771 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने गुलाब गोस्वामी को 361 वोट से पराजित किया। गुलाब गोस्वामी को 2410 वोट प्राप्त हुआ है।

महापौर और अध्यक्षों की गिनती पहले

इस बार सबसे पहले महापौर और अध्यक्षों के मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले चिरमिरी के नतीजे घोषित होने के आसार हैं। यहां मतदाताओं की संख्या कम है। महापौर व अध्यक्ष के बाद पार्षद प्रत्याशियों के मतों की गणना की जाएगी। इसके परिणाम देर रात तक जारी होंगे। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में 70-70 वार्ड हैं। यहां नतीजे रात तक आने की उम्मीद है। जबकि बाकी नगर निगमों के वार्डों में मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण पहले नतीजे घोषित हो सकते हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, दीपक बैज ने कहा कि हम निकाय चुनाव में अपने जीत का रेकार्ड दोहराएंगे। कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातावरण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के कारण सरकार से निराश है। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जैसे विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है, वैसे ही नगरीय निकाय के चुनाव में भी सफलता मिलेगी। पिछले 13 महीने में नगरीय निकायों में विकास के अच्छे कार्य हुए है और जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ा है।

Also Read
View All

अगली खबर