रायपुर

CG Nikay Chunav Result: पूर्व CM बघेल के क्षेत्र में BJP का कब्जा, इधर एक और नगर निगम में कांग्रेस की हुई हार

प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 12 बजे तक आए रुझानों और परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है..
2 min read
Feb 15, 2025
CG Nikay chunav result Update

CG Nikay Chunav Result: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 12 बजे तक आए रुझानों और परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है। अभी तक 10 में से 3 नगर निगमों में कमल खिल गया है। वहीं अन्य 8 निगमों में भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। देर शाम तक स्पष्ट परिणाम आ जाएंगे।

CG Nikay Chunav Result: पूर्व सीएम बघेल के क्षेत्र में खिला कमल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र में बीजेपी की जीत हुई है। यहां पाटन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी की ​जीत हुई है।

जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी की जीत

नगर निगम चुनाव में बीजेपी शानदार जीत की ओर आगे बढ़ रही है। अंबिकापुर, चिरमिरी के बाद अब जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी की जीत हो गई है। महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय की जीत हुई है। 48 वार्डों में 30 पर बीजेपी 16 पर कांग्रेस और 1 पर अन्य आगे हैं। इधर संभाग के नारायणपुर में 25 वर्षों बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है।

48 पर बीजेपी 11 पर कांग्रेस, 11 निर्दलीय

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी 48 वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस 11 और निर्दलीय भी 11 वार्डों में आगे चल रहे हैं। मेयर पद के लिए भी बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे रिकॉर्ड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। इसी तरह बिलासपुर, सारंगढ़, राजनांदगांव में भी बीजेपी पार्षद और मेयर प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। बिलासपुर के 70 वार्डों में बीजेपी 47 वार्डों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Updated on:
15 Feb 2025 12:33 pm
Published on:
15 Feb 2025 12:31 pm