रायपुर

CG Politics: डेढ़ साल बाद भी नियुक्तियां लंबित, अब अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने लगे भाजपाई, जानें…

CG Politics: छत्तीसगढ़ के रायपुर में साय सरकार के कैबिनेट में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति का इंतजार डेढ़ साल से हो रहा है।

2 min read
Jul 11, 2025
CG Politics: डेढ़ साल बाद भी नियुक्तियां लंबित(photo-patrika)

CG Politics: छत्तीसगढ़ के रायपुर में साय सरकार के कैबिनेट में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति का इंतजार डेढ़ साल से हो रहा है। इसके इतर निगम मंडलों, आयोगों और परिषद में बचे पदों की नियुक्ति का भी बेसब्री से इंतजार भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कर रहे हैं। दो नए मंत्री की नियुक्ति और निगम मंडलों में बचे पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर अब दबी जुबान से कई भाजपाइयों ने अपनी सरकार पर अंगुली उठानी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

CG Cabinet: लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा छत्तीसगढ़, भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी, सरकार देगी 140 करोड़ का अनुदान

CG Politics: बढ़ रही नाराजगी

यह भी कहते सुनने को मिल रहा है कि छतीसगढ़ में पहली बार ऐसा हो रहा है कि दो नए मंत्रियों की नियुक्ति में इतना विलंब हो रहा है। कुछ का तो यहां तक कहना है कि मंत्रियों की नियुक्ति के चक्कर में निगम मंडलों, आयोगों और परिषदों में बचे पदों पर नियुक्ति क्यों रोकी गई है समझ से परे हैं। जिनकों पद मिल गए हैं, वे तो मजे हैं सरकारी सुख का आनंद ले रहे हैं, लेकिन जो नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, वे अभी तक कर रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि निगम मंडलों, आयोग और परिषदों में बचे पदों पर नियुक्ति की सूची जारी नहीं होने से अब दावेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में धीरे-धीरे नाराजगी बढ़ती जा रही है। कुछ पदाधिकारी दावेदार हैं, वे अब पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों में भी शामिल होने से बचते रहते हैं। कुछ न कुछ बहाना बनाकर कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं।

बड़े नेता भी अपने कार्यकर्ताओं को बताने में असमर्थ

निगम मंडलों, आयोग और परिषदों में नियुक्ति की तीसरी सूची कब जारी होगी, इस बारे में बड़े नेता भी बताने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जब भी कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता पूछते हैं, तो शीर्ष नेतृत्व की ओर इशारा कर पल्ला झाड़ते नजर आते हैं।

बता दें कि साय सरकार में रिक्त दो मंत्रियों के पद पर नियुक्ति मानसून सत्र के पहले होने की संभावना थी, लेकिन अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं होने से ऐसा लग रहा है मानसून सत्र के पहले शायद ही नए मंत्रियों की नियुक्ति हो पाएगी। भाजपा के सूत्र तो यहां तक कह रहे हैं कि वरिष्ठ विधायकों की आपसी के चलते नए मंत्रियों की नियुक्ति में विलंब हो रहा है। इसलिए अब शायद दीपावली के आसपास ही नियुक्ति हो पाएगी।

Published on:
11 Jul 2025 11:42 am
Also Read
View All

अगली खबर