रायपुर

CG Rape Case: कार में मिली थी महिला की लाश… सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Rape Case: रायपुर में पिछले दिनों कार में जिस महिला की लाश मिली थी, उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

2 min read
Dec 29, 2024
CG Rape Case
Rape Case (Photo-ANI)

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिछले दिनों कार में जिस महिला की लाश मिली थी, उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक पुजारी पार्क के सामने भक्खू कार गैरेज परिसर में एक पुरानी कार डंप पड़ी थी। इसी कार के भीतर 8 सितंबर को करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिला था। शव चार-पांच दिन पुराना था। उस मामला संदिग्ध था, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मर्ग कायम कर जांच में लिया था।

CG Rape Case: पीएम रिपोर्ट से हत्या व दुष्कर्म का खुलासा

CG Rape Case: महिला के शव का पीएम कराया गया था। पीएम रिपोर्ट में हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान कुछ फुटेज में दो युवक संदिग्ध रूप से वहां मंडराते नजर आए। पुलिस ने दोनों युवक की पहचान दाऊद दीप और सिद्धार्थ दीप के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ में दोनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का खुलासा किया।

आरोपियों ने इससे पहले नशा किया था। आरोपी सफाईकर्मी है। दोनों को पहले से जानकारी थी महिला डंप कार में ही रहती है। उल्लेखनीय है कि मृत महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। अक्सर आसपास के इलाकों में घूमती रहती थी। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
05 Jul 2025 01:48 pm
Published on:
29 Dec 2024 11:09 am