रायपुर

CG Weather Alert: पड़ने वाली है झुलसाने वाली गर्मी, आगामी दिनों 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान… इस जिले में लू की चेतावनी

Weather Alert: होली के बाद राजधानी में लू जैसे हालात थे, जो अब नहीं है। प्रदेश के बाकी इलाकों में भी मौसम पहले की तुलना में सुहाना बना हुआ है। हालांकि 5 दिन बाद लू चल सकती है।
less than 1 minute read
Mar 26, 2025
CG Weather Alert

CG Weather Alert: राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान मामूली बढ़ा, लेकिन यह सामान्य रहा। पारा 37 डिग्री पर था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से कम रहा। बुधवार को पारा तो चढ़ेगा, लेकिन लू जैसी स्थिति नहीं रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार पारा 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। बदले हुए मौसम के बाद राजधानी समेत प्रदेश में हल्की गर्मी तो बढ़ रही है, लेकिन भीषण गर्मी से एक-दो दिन राहत रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। वहीं मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा।

5 दिन बढ़ लू का अलर्ट

राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। एक द्रोणिका बनी हुई है, लेकिन कमजोर है। इस कारण इसका असर नहीं रहेगा और 25 मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। होली के बाद राजधानी में लू जैसे हालात थे, जो अब नहीं है। प्रदेश के बाकी इलाकों में भी मौसम पहले की तुलना में सुहाना बना हुआ है। हालांकि 5 दिन बाद रायपुर में लू चल सकती है।

Updated on:
26 Mar 2025 11:35 am
Published on:
26 Mar 2025 11:35 am