रायपुर

CG Weather Update: बदला मौसम का मिजाज! आज से तापमान में होगी गिरावट, फिर बढ़ेगी ठंड, IMD का ताजा अपडेट जारी

Weather Update: 7 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है...

2 min read
Feb 07, 2025
CG Weather Update: बदला मौसम का मिजाज! आज से तापमान में होगी गिरावट, फिर बढ़ेगी ठंड, IMD का ताजा अपडेट जारी

CG Weather Update: राजधानी में गुरुवार को दोपहर का तापमान 3.7 डिग्री गिर गया और पारा 31.7 डिग्री पर आ गया। पारा गिरने से गर्मी कुछ कम हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री अधिक है। यानी रात काफी गर्म गुजर रही है। फरवरी का पहला सप्ताह काफी गर्म चल रहा है। पिछले दशक में दिन व रात में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा है। राजधानी में फरवरी के तीसरे या अखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री या इसके आसपास पहुंचने का ट्रेंड रहा है। इस साल पारा यहां तक जल्दी पहुंच गया।

देखें तापमान

गुरुवार को दंतेवाड़ा सबसे ज्यादा गर्म रहा और वहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बलरामपुर बुधवार की तरह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा और पारा 13.6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

कल एक पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा प्रभाव

7 फरवरी तक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जबकि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के बाद दोबारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है।

Published on:
07 Feb 2025 03:10 pm