रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी होगी बारिश, इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड…Alert जारी

CG Weather Update: उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आने लगा है। रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की धूप के बीच बादल छाए रहे।
less than 1 minute read
Nov 27, 2023
CG Weather Update: It will rain in these districts of CG today also
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी होगी बारिश

रायपुर। cg weather Update: उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आने लगा है। रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की धूप के बीच बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहे सकते हैं। मौसम की बदलती रंगत के बीच तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव देखा रहा है। रायपुर दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आने के कारण अब दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दो-चार दिनों में दिन में ठंड का असर बना रहेगा। वहीं रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से ठंड का असर कम हो सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद तेजी से गिरेगा पारा: मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिम विक्षोभ उत्तर भारत सहित पश्चिम भारत को तेजी से प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 27-28 नवंबर को कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही तापमान तेजी से गिरेगा। हिमालय में बर्फबारी के बाद उत्तरी हवा से समूचे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। फिलहाल तापमान में घट-बढ़ के कारण वातावरण में हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है।

तापमान

केंद्र - अधि. - न्यू.

रायपुर - 30.2 - 18.1
बिलासपुर - 28.6 - 15.6
पेंड्रा रोड - 27.8 - 12.4
अंबिकापुर - 27.5 - 09.8
जगदलपुर - 31.0 - 17.4
दुर्ग - 31.2 - 16.0
राजनांदगांव - 30.0 - 17.8

Published on:
27 Nov 2023 12:28 pm