रायपुर

एक्टिव हुआ नया सिस्टम, होली के बाद दिखेगा बड़ा असर, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 5 दिनों का अपडेट

CG Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि 30 मार्च तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी के आसार है। रविवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
2 min read
Mar 25, 2024
weather_alert_25.jpg
Weather Alert

cg weather update प्रदेश में हवा की दिशा इन दिनों उत्तर-पश्चिम हो गई है। गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 मार्च तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी के आसार है। रविवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष गर्मी ज्यादा रहेगी। होली के बाद दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। आज होली में गर्मी और तपाने वाली पड़ेगी। लालपुर मौसम केंद्र के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में कहीं भी कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। इस वजह से मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। स्थानीय स्तर पर आकाश साफ रहेगा।

बना हुआ है यह सिस्टम

एक ट्रफ आंतरिक कर्नाटक से लेकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। जिसकी वजह से हल्की बादल आ सकते हैं। राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

एक सप्ताह बाद आ सकते हैं बादल
उत्तर भारत के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। वर्तमान में विदर्भ से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है, लेकिन इसका प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नहीं पड़ रहा है। हवाओं के साथ नमी नहीं आने की वजह से वातावरण शुष्क बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी मिलने का सिलसिला थम जाने से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। हवाओं का रुख कभी दक्षिण-पूर्वी तो कभी पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से तापमान लगातार बढ़ने लगा है। मौसम का इस तरह का मिजाज एक सप्ताह बाद हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है।

जिला - अधि.- न्यू.

रायपुर - 37.8 - 23.0

बिलासपुर - 36.4 - 20.8

पेण्ड्रारोड - 35.0 - 18.0

अंबिकापुर - 35.2 - 15.5

जगदलपुर - 36.5 - 22.2

दुर्ग - 36.6 - 20.4

राजनांदगांव - 39.0 6 20.0

Updated on:
25 Mar 2024 08:39 am
Published on:
25 Mar 2024 08:39 am