रायपुर

CG Weather Update: 17 सालों में पहली बार लू के दिनों में बारिश का अलर्ट, 1 मई तक बिजली और ओला गिरने की आशंका

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ का मौसम बीते 17 साल में पहली बार ऐसा रंग दिखा रहा है कि हर तीसरे दिन मौसम विभाग चेतावनी जारी कर रहा है। बीते साल इन दिनों में लू चलने की चेतावनी जारी होती थी।

2 min read
Apr 30, 2023
CG Weather Update
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ का मौसम बीते 17 साल में पहली बार ऐसा रंग दिखा रहा है कि हर तीसरे दिन मौसम विभाग चेतावनी जारी कर रहा है। बीते साल इन दिनों में लू चलने की चेतावनी जारी होती थी। अब बारिश, बिजली और अंधड़ का अलर्ट जारी हो रहा है। बीते साल के आंकड़े देखें तो मार्च 30 मार्च को ही पारा 41 डिग्री के पार था। सभी संभागों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की जा चुकी थी। अप्रैल 2022 की बता करें तो माह में 9 बार लू चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया था।

रायपुर की बात करें तो अप्रैल माह में सबसे अधिक बारिश 142.4 मिमी 1968 में हुई थी। इसी माह 24 घंटों 73.8 मिमी 16 अप्रैल 2006 को दर्ज की गई थी। इस माह अभी तक 68 मिमी वर्षा हो चुकी है। प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल जनता को भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन तेज बारिश और गरज चमक का सामना पड़ेगा। जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और कमी आ सकती है। रायपुर अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 21.0 डिग्री पर आ गया है। अब दुर्ग और राजनांदगांव में भी रात का पारा 20.0 डिग्री के आसपास आ गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, इसके असर से 1 मई तक मौसम नरम रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में आए बदलाव से तापमान भी सामान्य से सात डिग्री तक नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी मालद्वीप तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है।

शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव का रंग बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा में देखने को मिला। कोरबा रात डेढ़ बजे के आसपास मूसलाधार बारिश हुई। अंधड़ के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जांजगीर में सुबह-सुबह बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रायगढ़ में शनिवार की सुबह बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों के लिए 1 मई तक अलर्ट जारी किया है इसी के साथ 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में ऑरेंज अलर्ट है। तेज अंधड़ चलने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने की संभावना है। तो वहीं यलो अलर्ट वाले स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है इसी के साथ 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर में ऑरेंज अलर्ट है। तेज अंधड़ चलने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने की संभावना है। तो वहीं यलो अलर्ट वाले स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

2021 को 29 मार्च को 41.2 डिग्री

अंबिकापुर 31.8 22.5


2013 42.3 (29,30 अप्रैल)

Published on:
30 Apr 2023 12:44 pm