रायपुर

CG Weather Update: रायपुर में मौसम का हाल! न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, 3 फरवरी को बारिश की संभावना

CG Weather Update: प्रदेश में गर्मी का प्रभाव महसूस होने लगा है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.9°C और रायपुर का पारा 18.3°C दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Jan 31, 2026
Weather Update
Weather Update: मौसम फिर बदलेगा रंग: बारिश–बर्फबारी की दस्तक, इन राज्यों का जानिए हाल (इमेज सोर्स: एक्स)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है और प्रदेश में गर्मी का प्रभाव महसूस होने लगा है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.9°C और रायपुर का पारा 18.3°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय है, जिसके कारण 3 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

CG Weather Update: तापमान में मामूली बढ़ोतरी

जनवरी के अंतिम दिनों में आए पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड बढ़ने की प्रक्रिया को रोका था। लगातार सक्रिय विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट का दौर रुक गया और धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखाई देने लगा। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया—अंबिकापुर का तापमान सामान्य से 2°C अधिक और रायपुर का 3.8°C अधिक रहा।

मौसम का वर्तमान हाल

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह के वक्त विक्षोभ का प्रभाव महसूस हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसका असर कम हो जाएगा। दिन का अधिकतम तापमान उत्तरी इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में सामान्य से अधिक है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व ईरान के ऊपर 4.5 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

दो नए पश्चिमी विक्षोभ 2 और 5 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे। 2 फरवरी से न्यूनतम तापमान में क्रमशः वृद्धि होने की संभावना है। 3 फरवरी को उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान लगभग 17°C के आसपास रहने की संभावना है।

Updated on:
31 Jan 2026 10:25 am
Published on:
31 Jan 2026 10:25 am