रायपुर

जो आंतकवाद, नक्सलवाद, अलगाववादी दिखाई देते हैं ये सब कांग्रेस के पाप का परिणाम है: योगी आदित्यनाथ

जो आंतकवाद, नक्सलवाद, अलगाववादी दिखाई देते हैं ये सब कांग्रेस के पाप का परिणाम है: योगी आदित्यनाथ
2 min read
Oct 23, 2018
CM Yogi
जो आंतकवाद, नक्सलवाद, अलगाववादी दिखाई देता है ये सब कांग्रेस के पाप का परिणाम है: योगी आदित्यनाथ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अध्योध्या में राम मंदिर नहीं बनाने देने, भारत को जाति, भाषा और क्षेत्र पर बांटने का आरोप लगाया है। इसके अलावा देश में आंतकवाद, नक्सलवाद, अलगाववादी कांग्रेस के पाप का परिणाम बताया है।

योगी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का छत्तीसगढ़ में बेहतर तरीके से क्रियांवयन होने की बात कही। मंच से सीएम रमन सिंह प्रति वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को विकसित भारत, उभरते हुए भारत, समृद्ध भारत अच्छा नहीं लग रहा है। ये वहीं, लोगा है जो आज कश्मीर की आजादी की बात करते हैं। और जब छत्तीसगढ़ आते हैं तो यहां की मंदिर जाते हैं।

पूरा भाषण देखिए

पंडित नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि, एक समय नेहरु ने कहा था कि मैं एक्सीडेंटली हिंदू हूं, कम से कम उनकी चौथी खानदान में आने वाला व्यक्ति मंदिर जाने का संस्कार आज पा गया है। ये मानना चाहिए कि आज उनकी चौथी पीढ़ी उनकी ये बात को झूठला रही है कि पंडित नेहरू गलत थे।

आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही रामजन्म भूमि के विरोधी रही है। कभी नहीं चाहती कि अयोध्या में राम मंदिर बने। पहले देश को जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटा। ये जो आंतकवाद, नक्सलवाद, अलगाववादी दिखाई देते हैं ये सब कांग्रेस के पाप का नतीजा है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध में दुश्मन को कमजोर समझने की भूल मत करना। एक-एक कार्यकर्ता बजरंग बली बनकर प्रचार करेंगे। मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर काम करेंगे तभी मिशन फतह हो पाएगा।


सीएम रमन सिंह ने कहा- आज राजनांदगांव इतिहास रचना चाहता है..
निर्वाचन कार्यालय में सीएम योगी और परिवार की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने के बाद शहर में आयोतिज नामांकन सभा स्थल पहुंचे। मंच से सभा को संबोधित करते हुए सीएम रमन सिंह ने कहा कि आज राजनांदगांव एक इतिहास रचना चाहता है कि छह में छह में विधानसभा हम जीतकर आएंगे। विपक्षी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीबों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, आज गरीबों को 1 रुपए किलो चावल, नमक मिलता है, महिलाओं को गैस का सिलेंडर मिलता है।

कांग्रेस के लोगों ने किसानों को छल में रखा। 2001, 2002 और 2003 में कांग्रेस की सरकार थी छत्तीसगढ़ में किसान रोता था। आज उसी किसान का 75 लाख मिट्रीक टन धान की खरीदी होती है। आज समर्थन मूल्य बढ़ा दिया। और इस बार दो हजार 50 रुपए से 70 रुपए में धान खरीदी हो रही है।

Updated on:
23 Oct 2018 04:24 pm
Published on:
23 Oct 2018 04:17 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट! 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी

World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम