रायपुर

ट्रक के धक्के से छत्तीसगढ़ी यूट्यूबर की मौत, दिल से बुरा लगता है’ याद कर भावुक हुए लोग

Devraj Patel passed away : नवा रायपुर में वीडियो बनाकर अपने साथी के साथ लौट रहे छत्तीसगढ़ी यू-ट्यूबर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2023, 1:05 PM IST
Devraj Patel passed away
ट्रक के धक्के से छत्तीसगढ़ी यूट्यूबर की मौत

CG Road Accident: रायपुर पत्रिका @ ताबीर हुसैन। नवा रायपुर में वीडियो बनाकर अपने साथी के साथ लौट रहे छत्तीसगढ़ी यू-ट्यूबर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को यूट्यूबर देवराज पटेल (22) अपने दोस्त राकेश मनहर के साथ सोमवार को नवा रायपुर गए थे। वहां कुछ वीडियो शूट करके दोपहर करीब 3.30 बजे अवंति विहार लौट रहे थे। दोनों आर-वन बाइक पर सवार थे। उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

CM भूपेश बघेल ने ट्वीट करके देवराज की असामयिक मृत्यु पर शोक जताया है। देवराज महासमुंद इलाके का रहने वाले थे और छत्तीसगढ़ी में कॉमेडी वाले यूट्यूब वीडियो बनाते थे। साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्म ढिंढोरा में सहायक कलाकार की भूमिका भी निभा चुके हैं। वे वर्तमान में अवंति विहार में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

ट्रक से हैंडिल टकराने से अनियंत्रित हुई बाइक

देवराज और राकेश जैसे ही अग्रसेनधाम ट्रैफिक सिग्नल पार करके आगे बढ़े, इसी दौरान रायपुर की ओर आ रहे ट्रक से बाइक की हैंडल टकरा गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गई। उसके साथ देवराज भी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। राकेश ट्रक की चपेट में आने से बच गया। वह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। देवराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक राहुल मंडल को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।

कका सब बने-बने... से मिली थी सुर्खियां

देवराज सियासी दुनिया में भी छा गए थे। उनका एक वीडियो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी वायरल हुआ था। 18 सेकंड के इस वीडियो में देवराज ने कहा था। यार छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं। एक मैं और एक मोर कका। अउ कका... सब बने-बने? जवाब में सीएम कहते हैं सब बने-बने। लेकिन एक ठन सवाल पूछों कका, तैं टीवी ले जादा लाइव म स्मार्ट दिखथस।

इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो

देवराज ने हादसे से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। उन्हें क्या पता था कि यही उनका आखिरी वीडियो होगा। इसमें वे कह रहे हैं- हेलो दोस्तों। भगवान ने मेरी शक्ल ऐसी बनाया है न कि लोगों को समझ नहीं आता। क्यूट बोले या क्यूटिया।

Published on: