रायपुर

CG News: मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर, खेल अलंकरण समारोह टला, अब 3 सितंबर को होगा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्तमान समय में विदेश दौरे पर हैं। उनके 2 सितंबर को वापस लौटने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर इस बार 3 सितंबर को राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Aug 22, 2025
CG News: खेल अलंकरण समारोह 3 को संभावित, विभाग ने 27 तक मंगाई थी दावा-आपत्ति
राज्य खेल अलंकरण ( Photo - Patrika )

CG News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को इस साल खेल अलंकरण समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। इसका कारण है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्तमान समय में विदेश दौरे पर हैं। उनके 2 सितंबर को वापस लौटने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर इस बार 3 सितंबर को राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

दूसरी ओर, खेल विभाग ने विभिन्न अवॉर्डों के पात्र खिलाडिय़ों, प्रशिक्षक व विभूति के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को वर्ष 2023-24, 2024-25 के लिए राज्य खेल अलंकरण के पात्रों के चयन के लिए खेल सचिव की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय राज्य स्तरीय निर्णायक समिति की बैठक हुई, जिसमें आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई। खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सभी अवॉर्डों के पात्रों की अंतरिम सूची 22 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। इसके बाद दावा आपत्ति मंगाई जाएगी। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद चयनित खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व विभूतियों के फाइनल नामों की घोषणा की जाएगी।

ये समिति करेगी निर्णय

राज्य खेल अलंकरण के लिए पात्रों के चयन के खेल सचिव की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय राज्य स्तरीय निर्णायक समिति का गठन किया गया है। समिति में आयुक्त निशक्तजन, खेल संचालक तनुजा सलाम, सामान्य प्रशासन विभाग का एक प्रतिनिधि, उप संचालक खेल विभाग प्रकाश चंद्र कोरी, साई सेंटर रायपुर के प्रभारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती के सुमित उपाध्याय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे शामिल हैं।

प्राप्त सभी अवॉर्डो के आवेदन को संचालनालय स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण कर गठित समिति के सामने पेश किया जाएगा। निर्णायक समिति परीक्षण के बाद अवॉर्डों के लिए चयनित पात्रों पर मुहर लगाएगी।

ये अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे

शहीद राजीव पांडे पुरस्कार: 3 लाख रुपए व ट्रॉफी

शहीद कौशल यादव अवॉर्ड: 1 लाख 50 हजार व ट्रॉफी

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: 1 लाख 50 हजार व ट्रॉफी

शहीद विनोद चौबे सम्मान व पंकज विक्रम सम्मान: 25-25 हजार रुपए व ट्रॉफी

Updated on:
22 Aug 2025 05:05 pm
Published on:
22 Aug 2025 05:04 pm