रायपुर

तेलंगाना के विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- कांग्रेस डूबती नैया और भ्रष्टाचार की जननी

CM Vishnu Deo Sai on Telangana Vijay Sanklp Raili : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को तेलंगाना के भद्राचलम में विजय संकल्प यात्रा की जनसभा में शामिल हुए।

2 min read
Feb 26, 2024
cm_sai_in_vijay_sankalp_yatra.jpg

CM Vishnu Deo Sai on Telangana Vijay Sanklp Raili : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को तेलंगाना के भद्राचलम में विजय संकल्प यात्रा की जनसभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने आदिवासियों समुदाय के लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस डूबती नैया है और भ्रष्टाचार की जननी है, इसलिए हमें भाजपा का परचम लहराना है।


मुख्यमंत्री ने कहा, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब रोज नया-नया भ्रष्टाचार सामने आता था। उनके 10 साल के सरकार में उनके बड़े-बड़े नेता और मंत्री घोटाले में फंसे और जेल भी गए। यही कारण है कि पूरे देश की जनता ने कांग्रेस को ठुकरा दिया है। पार्टी के अच्छे नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं।

5 साल थम गया था विकास

सीएम ने कहा हमारा राज्य छत्तीसगढ़ आपके राज्य से थोड़ा ही पहले बना। छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल भाजपा की सरकार रही तो तेजी से प्रदेश का विकास हुआ, लेकिन पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार आ गई जिससे प्रदेश का विकास थम गया। भाजपा की सरकार बने केवल 2 महीने हुए हैं। इतने अल्प समय में ही हमने बड़े निर्णय लिए।
बाक्स

भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था


मुख्यमंत्री ने कहा, आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है। आपके क्षेत्र का जमकर विकास करना है। आपके प्रदेश में जो भ्रष्टाचार है, उसे जड़ से खत्म करना है और पूरे प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करना है। तभी भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और हम सभी का भला होगा। आने वाले 2045 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, इसके लिए सभी का सहयोग और आशीर्वाद बहुत जरूरी होगा।

Published on:
26 Feb 2024 10:24 am