रायपुर

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अटल की भतीजी देंगी सीएम रमन को चुनौती

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण के शेष बचे 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
less than 1 minute read
Oct 22, 2018
cg election 2018
congress

रायपुर. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण के शेष बचे 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने राजनांदगांव विधानसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। करुणा शुक्ला राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह को चुनौती देंगी।

पार्टी ने इनपर जताया भरोसा

कांग्रेस ने खैरागढ़ से गिरवर जंघेल, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर सिंह बघेल, डोंगरगांव से डालेश्वर साहू, खुज्जी से श्रीमती चमनी साहू, मोहन-मानपुर से इंदिरा शाह मंडावी पर भरोया जताया है। चार दिन पहने कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें शामिल है। इसमें जगदलपुर को छोड़कर सभी आरक्षित सीट है। पहली लिस्ट में पार्टी ने ज्यादातर सीटों पर पुराने सूरमाओं पर ही भरोसा जताया है।

ये है पहली लिस्ट के उम्मीदवार
उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में अंतागढ़ सीट अनूप नाग, भानूप्रतापपुर सीट मनोज सिंह मंडावी, कांकेर सीट शिशुपाल सोरी, केशकाल सीट संतराम नेताम, कोंडागांव सीट मोहन लाल मरकाम, नारायणपुर सीट चंदन कश्यप, बस्तर सिटी लखेश्वर बघेल, जगदलपुर सिटी रेख चंद जैन, चित्रकोट सिटी दीपक कुमार बैज, दंतेवाड़ा सीट देवती कर्मा, बीजापुर सीट विक्रम शाह मंडावी, कोंटा सीट कवासी लखमा हैं।

बतादें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों 12 नवंबर और 20 नवंबर में चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत 18 सीटों और दूसरे चरण के तहत 72 सीटों पर मतदान होंगे। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को आएगा।

Published on:
22 Oct 2018 08:22 pm