Raipur Youth Congress Protest: सीएम हाउस के घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।
Raipur Youth Congress Protest: यु़वा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बेरोजगारी, बढ़ता नशे का व्यापार, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे को लेकर सीएम हाउस के घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।
कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए राजधानी के ओसीएम चौक के पास पुलिस को वॉटर केनन का उपयोग करना पड़ा। इससे पहले नगर निगम मुख्यालय के पास एक सभा हुई। इसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
बीजेपी की सरकार डराने-धमकाने का काम कर रही है। भाजपा जो वादे कर सत्ता में आई थी उसे पूरा नहीं कर पा रही है। सरकार प्रदेश को चलाने में असफल साबित हो रही है। बलोदा बाजार जैसी घटना में कलेक्टर एवं एसपी ऑफिस को जला दिया गया। भाजपा सरकार इस घटना के असली मुजरिमों को नहीं पकड़ पा रही है और विधायक देवेंद्र यादव एवं युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों को जेल में डालने का काम कर रही है।
उन्होंने पूछा कि वित्त मंत्री यह बताएं कि महतारी वंदन योजना में आपने सनी लियोनी के खाते में भी पैसा डाल दिया। भाजपा की ऐसी सरकार तो इस प्रदेश में चल रही है। इस अवसर पर आमसभा को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने सभा को संबोधित किया।