रायपुर

अजब इश्क : एक लड़के ने दूसरे से कहा- तुम मेरे लिए बन जाओ लड़की, तो प्रेमी की डिमांड को पूरा करके…

इस प्रेमी ने ऐसी मांग की जिसके बारे में आज तक किसी ने सुना भी नहीं होगा। उसकी मांग को पूरा भी किया गया।फिर भी..

less than 1 minute read
Nov 18, 2018
gay couple love story
अजब इश्क : एक लड़के ने दूसरे से कहा- तुम मेरे लिए बन जाओ लड़की, तो प्रेमी की डिमांड को पूरा करके...

रायपुर. प्यार में लोग अपने प्रेमी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते है।लेकिन इस प्रेमी ने ऐसी मांग की जिसके बारे में आज तक किसी ने सुना भी नहीं होगा। उसकी मांग को पूरा भी किया गया।फिर भी प्यार के बदले सिर्फ धोखा ही मिला। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक अजब इश्क का मामला सामने आया है। जहां एक लड़के को दूसरे लड़के से प्यार हो गया। वो उसे एक लड़की के रूप में देखना चाहता था। जिसके लिए उसने...

पुलिस के मुताबिक लोकेश्वर पटेल भनपुरी के एक आलू गोदाम में काम करता था।जहां फरवरी 2017 में गोदाम में 21 साल का महेश (परिवर्तित नाम) भी काम करने पहुंचा। महेश लड़का था, लेकिन उसकी शारीरिक गठन लड़कियों जैसा था।जिसके कारण लोकेश्वर उससे काफी आकर्षित हो गया।धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस दौरान लोकेश्वर ने उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया।

लोकेश्वर की उसे लड़की की तरह देखने की ज़िद के कारण महेश ने अपना जेंडर परिवर्तन करवा लिया।इससे महेश पूरी तरह से लड़की बन गई। उसने अपना नाम उमा रख लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। इस दौरान उमा उससे सामाजिक तौर पर शादी करने के लिए जिद करने लगी। इससे वह इनकार करता रहा। करीब साल भर दोनों साथ रहे।

इसकी जानकारी लोकेश्वर के परिजनों को हो गई। उन्होंने लोकेश्वर पर उमा को छोडऩे के लिए दबाव डाला। इसके बाद लोकेश्वर ने शादी करने से इनकार करते हुए उमा को छोड़ दिया।इसके बाद पीडि़ता ने खमतराई थाने में लोकेश्वर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
18 Nov 2018 10:45 am