
रायपुर. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पकड़ा गया ढोंगी तांत्रिक प्रकाश मिश्रा अपने करतूतों के साथ अनोखे शौक की वजह से भी सुर्खियों में है। इसके शौक के बारे जानकर पुलिस ही नहीं हर कोई हैरान है। ढोंगी बाबा से पूछताछ के बाद पुलिस ने एेसे खुलासे किए जिसे जानकर हर कोई चौंक गया।
पुलिस बताया कि यह ढोंगी तांत्रिक लड़कियों और महिलाओं के साथ सोने का भी दिवाना था। इस तांत्रिक प्रकाश मिश्रा के सोना पहनने के शौक ने इसे एक आम से खास बना दिया। वहीं तांत्रिक इसका फायदा नए-नए लोगों को अपने चंगुल में फंसाने और उनपर रौब दिखाने के लिए भी इस्तेमाल करता था।
पुलिस के मुताबिक तांत्रिक प्रकाश मिश्रा को शानोशौकत के साथ रहने का शौक था। सोने के जेवरात उसकी खास पसंद बन गई। बताया गया है कि वह करीब 50 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरातों से हमेशा लदा रहता था। विलासिता का आलम यह था कि घर के सभी कमरों और बाथरूम में एसी लगा ली। घर के अंदर आने वालों पर नजर रखने के लिए उसने सीसी टीवी कैमरा भी लगा रखा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी केवल सोन और महिलाओं का ही नहीं, बल्कि कीमती गाडियों और आलीशन मकान और फ्लैट का भी शौकीन था। ढोंगी बाबा फर्जीवाड़े से पहले मिशन स्कूल के पास बाइक मैकेनिक का काम करता था। इस बीच उसके सिर पर रातोंरात करोड़पति बनने की धुन सवार हो गई। और फिर क्या था, उसने झाड़-फूंक के नाम पर यह गोरखधंधा शुरू कर दिया। और फिर देखते ही देखते 14 सालों में करोड़पति भी बन गया। आज उसके पास कई कीमती वाहन के अलावा मकान और फ्लैट है।
ढोंगी तांत्रिक के करतूतों का एेसे हुआ खुलासा
तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिलाओं से अश्लील व घिनौने हरकत करने वाले तांत्रिक का पर्दाफाश हुआ तब उनको चाहने वाले सन्न रह गए। दरअसल धमतरी के वनांचल का एक युवक अपनी बहन की बीमारी को लेकर काफी परेशान था। दवाओं से बीमारी ठीक नहीं हुई तो वह तंत्र-मंत्र के चक्कर में आ गया। इस दौरान युवक को इस तांत्रिक प्रकाश मिश्रा के बारे में पता चला।
तांत्रिक ने जादू-टोना और तंत्र मंत्र का ऐसा षडयंत्र रचा का युवक सहित उनका पूरा परिवार की उसकी चक्कर में आ गया। युवती को ठीक करने का झांसा देकर ढोंगी बाबा ने उनसे 2 लाख की ठगी भी की। इसके बाद पीडि़ता को झाड़-फूंक के बहाने अपने घर बुलाकर वहां पर तंत्र-मंत्र के बहाने अश्लील हरकत कर रहा।
तीन माह तक वह ढोंगी तांत्रिक के प्रताडऩा का शिकार होती रही। जब युवती को बाबा के इरादे नेक नहीं लगे जब उसने उसने अपने भाई को पूरी बात बताई। युवक अपनी बहन के साथ सिटी कोतवाली पहुंचा और ढोंगी बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।