रायपुर

बैज, लखमा, अमरजीत और अनिला के टिकट पर दिल्ली में चर्चा, जानिए कांग्रेस किसे बनाएगी उम्मीदवार…?

Loksabha Chunav 2024 : कांग्रेस की बची पांच लोकसभा सीट पर सोमवार को पर्दा उठ सकता है। इसके लिए दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

2 min read
Mar 11, 2024

Loksabha Chunav 2024 : कांग्रेस की बची पांच लोकसभा सीट पर सोमवार को पर्दा उठ सकता है। इसके लिए दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, कवासी लखमा और अनिला भेड़िया को लोकसभा टिकट देने या नहीं देने पर फैसला होगा। अभी बस्तर, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर और कांकेर लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी है। पैनल में एक से अधिक नाम होने की वजह से मामला उलझा हुआ था।

Congress Candidates Name : टिकट वितरण के लिए कांग्रेस में केंद्रीय चुनाव समिति की यह दूसरी बैठक होगी। माना जा रहा है कि बैठक में नामों पर मंथन होने के बाद एक-दो दिन में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो जाएगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पांच में कम से कम दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं को ही मैदान में उतरेगी। इसके लिए सबसे ज्यादा जोर आजमाइश बस्तर, सरगुजा और कांकेर लोकसभा सीटों के लिए हो रही है। दरअसल, यह आदिवासी क्षेत्र है। यहां हसदेव आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से गूंज रहा है। दावेदारों को उम्मीद है कि उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।

सोशल मीडिया पर शह-मात का खेल

Congress Candidates Name List : भाजपा ने 11 लोकसभा सीट में प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने अब तक 6 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शह-मात का खेल भी शुरू हो गया है। प्रत्याशी एक-दूसरे के लिए तरह-तरह के पोस्ट सोशल मीडिया में कर रहे हैं। रविवार को रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के नाम पर लोकसभा की टिकट वापसी की खबर चली थी।

Congress Candidates Name List : मामला इतना बिगड़ा कि उपाध्याय को इसका खंडन जारी करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा का आईटी सेल इस तरह का काम कर रहा है। Congress Candidates loksabha chunav) वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को लेकर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फिल्म थ्री इडियट्स का गाना जाने नहीं देंगे....को लेकर वीडियो बनाया गया है।

बैज व लखमा के नाम पर पेच

Congress Candidates Name : बस्तर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी थोड़ी उलझन में हैं। बैज वर्तमान में बस्तर लोकसभा सीट से सांसद है और प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे हैं। बस्तर में उनकी पकड़ मजबूत है। (Congress Candidates) इसके बावजूद वो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। वहीं लखमा ने विपरीत परिस्थिति में अपनी विधानसभा की सीट बचाकर रखी है। उनका जनाधार भी अच्छा है। यही वजह है कि दोनों में एक नाम तय करने में हर समीकरण का ध्यान रखा जा रहा है।

Also Read
View All