Gulab Kothari's visit to Raipur: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ‘जन-गण-मन यात्रा’ के तहत सोमवार को रायपुर पहुंच गए।
रायपुर। Gulab Kothari's visit to Chhattisgarh: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ‘जन-गण-मन यात्रा’ के तहत सोमवार को रायपुर पहुंच गए। उन्होंने यहां पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। अपने रायपुर (Gulab Kothari on election tour) प्रवास के दौरान कोठारी मंगलवार को शहर के विभिन्न राजनीतिज्ञों, महिला संगठन के प्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश व शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
चुनाव वाले राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता का मानस टटोलने के लिए कोठारी ने 12 सितंबर से राजस्थान के (Jan Gan Man Yatra) अजमेर जिले से इस यात्रा की शुरुआत की थी। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश पहुंच कोठारी ने आम जनता व जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के मुददों व (Gulab Kothari's visit to Chhattisgarh) जनता की उम्मीदों के साथ ही सरकारी योजनाओं की हकीकत के बारे में भी चर्चा की।