रायपुर

अटक गई एयर इंडिया के 160 यात्रियों की सांसें, जब नागपुर में हुई इमजरेंसी लैडिंग

रायपुर से नागपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में हड़कंप मच गया जब बर्ड हिट की वजह से नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी
2 min read
Feb 22, 2018
emergency landing of aircraft

रायपुर . रायपुर से नागपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बर्ड हिट की वजह से नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद ताम्रध्वज साहू भी सवार थे। बर्ड हिट की वजह से विमान के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, वहीं यात्रियों को नागपुर एयरपोर्ट से दोपहर 3 बजे दूसरी फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेजा गया।

राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई- 469 ने दिल्ली के लिए सुबह 8.45 बजे उड़ान भरी। फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट के रास्ते दिल्ली जाना था। नागपुर एयरपोर्ट पर लैडिंग के कुछ देर पहले ही विमान में बर्ड हिट हुआ। बर्ड हिट की वजह से यात्रियों को जोर का झटका भी लगा।

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को नागपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैडिंग कराने में सफलता पाई। बर्ड हिट की घटना लगभग 9.20 से आस-पास हुई, वहीं एयरपोर्ट पर 9.30 बजे लैडिंग कराई गई। इस समय विमान में नागपुर और दिल्ली जाने वाले लगभग 160 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार के नियमित उड़ान के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट प्रभावित नहीं होगी।

डीजीसीए ने रिपोर्ट मांगी
बर्ड हिट की घटना के बाद डीजीसीए ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक विमान अपनी दिशा में आगे बढ़ रहा है। नागपुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की आशंका काफी कम रहती है। एयर इंडिया को एक हफ्ते के भीतर घटना की जानकारी मांगी गई है।

दिल्ली से आई दूसरी फ्लाइट
घटना के बाद दिल्ली से दूसरी फ्लाइट आने तक सभी यात्रियों को नागपुर एयरपोर्ट पर रोका गया। दिल्ली से दूसरी फ्लाइट लगभग ३ बजे पहुंची। यहां से लगभग 100 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेजा गया।

एयर इंडिया को बड़ा नुकसान
राजधानी से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को पहली बार बर्ड हिट का सामना करना पड़ा है। इससे पहले राजधानी में अब तक बर्ड हिट की 5 घटनाएं हो चुकी है, जिसमें विमानन कंपनियों को लाखों रुपए की चपत लगी।

Published on:
22 Feb 2018 05:51 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट! 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी

World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम