रायपुर

अय्याशी करने इंजीनियरिंग छात्र बन गया लुटेरा, रिटायर्ड शिक्षक के साथ किया ये गंदा काम

आरोपी मैट्स यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के आठवें सेमेस्टर का छात्र है
2 min read
May 06, 2018
chhattisgarh

रायपुर . इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए लव मैरिज की और इसके बाद अय्याशी भरी जिंदगी जीने के लिए पैसे कम पडऩे लगे, तो एक युवक लुटेरा बन गया। पुलिस ने आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके उसे पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि कोटा निवासी रिटायर्ड शिक्षक कंवलदास मानिकपुरी 26 मार्च को एनआइटी गेट के पास स्थित एसबीआइ बैंक गए थे। वहां से उन्होंने ढाई लाख रुपए निकाले। इसके बाद रकम अपने बैग में रखकर आमापारा चौक पहुंचे और वहां से पैदल अवधियापारा होते हुए पुरानी बस्ती जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी थी। बाइक सवार साकेत कुमार सिंह उर्फ छोटू ने उसे लिफ्ट दी। पुरानी बस्ती पहुंचने पर पीडि़त उतरने लगा, तो आरोपी ने उसे रिंग रोड का रास्ता बताना कहकर नंदनवन की ओर ले गया और एक फार्म हाउस के पास उनसे मारपीट की। फिर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी ने वारदात करते समय अपना चेहरा लगभग पूरा छुपा लिया था। हेलमेट लगाया था, ताकि उसकी पहचान छुप सके।

सोशल मीडिया में पुलिस ने डाली वीडियो, तब आया पकड़ में

घटना के बाद पुलिस ने मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। कई जगह फुटेज और उसका वीडियो मिला। पुलिस ने इस वीडियो को फेसबुक में वायरल किया। साथ ही लोगों से अपील की कि वीडियो में दिखने वाले युवक के बारे में पुलिस को जानकारी दें। इस वीडियो को एक हजार से अधिक लोगों ने फेसबुक में शेयर किया। इस दौरान कई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वीडियो एक व्यक्ति के पास पहुंचा। उसने भिलाई में एक जिम में साकेत को देखा था। उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने भिलाई के जवाहर नगर निवासी साकेत कुमार सिंह को पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने लूट करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे व अन्य साक्ष्य पेश किया, तो वह टूट गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 10 हजार रुपए, मोटरसाइकिल व कपड़े बरामद किए हैं।

मैट्स यूनिवर्सिटी का छात्र है आरोपी
आरोपी मैट्स यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के आठवें सेमेस्टर का छात्र है। कुछ माह पहले उसने लव मैरिज की थी। इसके बाद अय्याशीपूर्ण जिंदगी जीना शुरू कर दिया। महंगे रेस्टोरेंट में खाना, शॉपिंग आदि उसके शौक हैं। इसके लिए पैसे कम पडऩे लगे, तो उसने लूट की योजना बनाई और बाइक लेकर शिकार ढूंढने रायपुर पहुंचा। रायपुर में पीडि़त मिल गया और उसे लूट लिया। आरोपी भिलाई के एक जिम में ट्रेनर का काम भी करता है। आरोपी से लूट की इस तरह की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Published on:
06 May 2018 07:59 pm
Also Read
View All
स्टाइपेंड बढ़ाओ! रायपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन, 30 हजार रुपए प्रतिमाह की मांग

Independence Day 2026: 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट! 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी

World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया