रायपुर

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल से कांग्रेस को झटका, मोदी सरकार लगाएगी जीत की हैट्रिक

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नतीजे से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 सीटें जीत रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आ रही है।

2 min read
Jun 02, 2024

Exit Poll 2024: देश में लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न होने पर टीवी चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलते दिखाए जाने पर भाजपा में उत्साह है। (Exit Poll 2024) वहीं कांग्रेस ने टीवी चैनलों के एग्जिट पोल को ही नकार दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साय ने कहा, प्रारंभ से ही लग रहा था कि पूरे देश का आशीर्वाद भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिलेगा। पूरा देश चाहता है कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सरकार की बागडोर संभालें।

पूरे देश में वातावरण अच्छा था, छत्तीसगढ़ में भी सभी ग्यारह सीटें हम जीतने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते मैं भी कई प्रदेशों में (Exit Poll 2024) प्रचार करने गया हूं, सभी जगह भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण था और आज जब एग्जिट पोल में भी एनडीए की बढ़त दिखा रहे हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

Exit Poll 2024: कांग्रेस कार रही जीत का दावा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमें चार जून को परिणाम का इंतजार है। फिर भी जितने भी मेन स्ट्रीम के मीडिया ने एग्जिट पोल में समानांतर दिखाई दे रहा है। सभी चैनल ने दक्षिण भारत (Exit Poll 2024) से एग्जिट पोल दिखाए। टीआरपी का सवाल है। लोकसभा चुनाव में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पूरे देश का दौरा किया है। इसका लाभ जरूर मिलेगा।

Exit Poll 2024

Exit Poll 2024: एक्जिट पोल के ये आंकड़े ने दिया ये जवाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, एक्जिट पोल के ये आंकड़े इस बात की तस्दीक भी कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार (Exit Poll 2024) ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के अपने उद्घोष में निहित 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के संकल्प के साथ काम किया है और इसलिए 'एंटी इन्कम्बेंसी' जैसे मिथक को 'प्रो-इन्कम्बेंसी' में तब्दील होते देखना भारतीय राजनीति में एक सुखद संकेत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक हैं। कांग्रेस इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से बेहतर स्थिति में रहेंगे। बैज ने कहा, इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा जनता का जनादेश पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है।

Exit Poll 2024
Updated on:
02 Jun 2024 08:25 am
Published on:
02 Jun 2024 08:09 am
Also Read
View All

अगली खबर