रायपुर

Raipur News: भाजपा नेता की कार से महंगे गिट चोरी, ढूंढ रही पुलिस नहीं मिला कोई सुराग

Raipur News: देर रात किसी ने कांच का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे महंगे गिफ्ट व डीवीआर चुराकर ले गए। इसकी शिकायत श्रीवास ने खहारडीह थाने में की।
less than 1 minute read
Oct 25, 2025
Raipur News: भाजपा नेता की कार से महंगे गिट चोरी, ढूंढ रही पुलिस नहीं मिला कोई सुराग

Raipur News: खहारडीह इलाके में भाजपा नेता की कार से महंगे गिफ्ट चोरी हो गए। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के मुताबिक वीआईपी स्टेट निवासी भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने अपनी कार सीजी 04 एनजेड 9997 को घर के पास खड़ी किया था।

देर रात किसी ने कांच का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे महंगे गिफ्ट व डीवीआर चुराकर ले गए। इसकी शिकायत श्रीवास ने खहारडीह थाने में की। घटना 19 अक्टूबर की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

Updated on:
25 Oct 2025 10:07 am
Published on:
25 Oct 2025 10:07 am