रायपुर

सूदखोर महिलाओं पर के बाद 2 दिनों से लापता है पिता- ब्याज से तंग आकर बेटे ने किया था सुसाइड

Raipur Suicide Case : तेलीबांधा इलाके में सूदखोरों से तंग आकर नीरज कामरानी ने खुदकुशी कर ली थी।
2 min read
Feb 23, 2024
telibandha_suicide_case_.jpg

Telibandha Suicide Case : तेलीबांधा इलाके में सूदखोरों से तंग आकर नीरज कामरानी ने खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद उसके पिता धनराज कामरानी ने सूदखोर महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब उनके पिता धनराज भी दो दिनों से लापता हैं। वे दुकान जाने के नाम से घर से निकले थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे हैं। चिंतित परिजनों ने तेलीबांधा थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदा इंसान का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। युवक की खुदकुशी मामले में आरोपी सूदखोर महिलाओं की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे परिजन और ज्यादा परेशान हैं।

क्या है मामला

9 जनवरी को नीरज ने सुयोग विहार िस्थत अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके पर उसने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें सविता बजाज और कमला रचदानी का नाम लिखा था। दोनों महिलाओं के कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने का जिक्र किया था। बताया जाता है कि नीरज के मां-बाप ने दोनों महिलाओं से करीब डेढ लाख का कर्ज लिया था। लेकिन कर्ज का ब्याज 8 लाख से ज्यादा वसूला गया। इसके बाद भी ब्याज वसूली जारी थी। नीरज को भी ब्याज के लिए परेशान करते थे। इससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली थी। कर्ज और ब्याज वसूली के चलते खुदकुशी की शिकायत नीरज के पिता धनराज कामरानी ने तेलीबांधा पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया है, लेकिन अब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पैदल ही निकले हैं धनराज

धनराज कटोरा तालाब की एक दुकान में काम करते हैं। रोज सुबह 9 से 10 बजे के बीच दुकान के लिए घर से निकलते थे। बुधवार की सुबह भी दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। साइकिल घर में ही छोड़ गए हैं। रात में घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कटोरा तालाब में दुकान वाले ने बताया कि धनराज सुबह से नहीं आए हैं। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों, आसपास के मित्रों और अस्पतालों में भी उनका पता लगाया, लेकिन पता नहीं चल पाया है। इसके बाद गुरुवार को तेलीबांधा थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदा इंसान क्रमांक 17/2024 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : भिलाई में दर्दनाक हादसा... ट्रेलर की चपेट में आया बाइक, 11 साल की मासूम समेत पिता की मौत, 1 बेटी गंभीर


नहीं हुई गिरफ्तारी, हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी
पूरे मामले में आरोपी महिलाओं की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों की जमानत एक बार स्थानीय कोर्ट से खारिज हो चुकी है। अब कमला रचदानी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है।

Updated on:
23 Feb 2024 10:10 am
Published on:
23 Feb 2024 10:10 am