रायपुर

अगस्त में उत्सवों का मेला….आज से तीज-त्योहारों का महीना

शुक्रवार से शुरू अगस्त माह बड़े तीज-त्योहार लेकर आया है। इस माह बड़े दिवस के साथ ही लगभग हर दूसरे दिन कोई न कोई व्रत, तीज-त्योहार, दिवस विशेष रहेगा।
less than 1 minute read
Jul 31, 2025
Feature image

अधिकांश तीज-त्योहार भादो में ही

हिंदू पंचाग के अनुसार देखा जाए तो अगस्त में सावन और भादों पड़ेंगे और अधिकांश तीज-त्योहार भादों में ही पडऩे की संभावना है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ ही पवित्र सावन मास समाप्त हो जाएगा। हालांकि समापन से पहले ही कई विशेष दिवस पड़ेंगे। अगस्त में फ्रेंडशिप डे, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व और उत्सव मनाए जाएंगे।

आइए जानते हैं इस माह के खास दिवस

1-7 अगस्त- शिशु स्तनपान दिवस
3 अगस्त- फ्रेंडशिप डे
9 अगस्त- विश्व आदिवासी दिवस
12 अगस्त- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
13 अगस्त- लेफ्ट हैंडर डे
14 अगस्त- विभाजन विभीषिका दिवस
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
23 अगस्त- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि

1 अगस्त- बालगंगाधर पुण्यतिथि
16 अगस्त- अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि
29 अगस्त- मेजर ध्यानचंद जयंती

त्योहार- व्रत

4 अगस्त- चौथा सावन सोमवार
5 अगस्त- पुत्रदा एकादशी
6 अगस्त- प्रदोष व्रत
9 अगस्त- रक्षाबंधन
12 अगस्त- गणेश चतुर्थी व्रत
14 अगस्त- कमरछठ, हलषष्ठी
16 अगस्त- जन्माष्टमी
26 अगस्त- हरितालिका तीज (तीजा)
27 अगस्त से गणेश उत्सव
30 अगस्त- नुआखाई

Updated on:
31 Jul 2025 11:54 pm
Published on:
31 Jul 2025 11:54 pm