रायपुर

एक का डबल.. लालच में डॉक्टर ने गंवाए डेढ़ करोड़ रुपए, आरोपी निकला मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर का दोस्त

Fraud News: शेयर बाजार में निवेश कर करोड़ों लाभ का झांसा देकर एक डॉक्टर से डेढ़ करोड़ रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं कई और डॉक्टरों को लूटने की फिराक में था..

less than 1 minute read
Aug 06, 2025
डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी (Photo Patrika)

Fraud News: शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर डॉक्टर से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोपी मनोज चावला ने अन्य डॉक्टरों को भी ठगने का प्रयास किया था। ( CG news) वह पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक सीनियर प्रोफेसर का दोस्त है और इसी का हवाला देकर कई डॉक्टरों को निवेश के नाम पर झांसे में लेने की कोशिश की थी। हालांकि डॉक्टरों ने उसके प्रस्ताव में कोई रुचि नहीं दिखाई थी।

Fraud News: पत्रिका की पड़ताल में खुलासा

मनोज के खिलाफ निजी क्लीनिक संचालक चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. बी. बालाकृष्ण ने ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पत्रिका की पड़ताल में पता चला है कि चावला सीनियर प्रोफेसर के दोस्त के बहाने कई डॉक्टरों से इन्वेस्टमेंट के नाम पर संपर्क किया। उन्हें बड़े फायदे का लालच भी दिया। सीनियर प्रोफेसर व चावला कई बार बाहर घूमते हुए भी पाए गए हैं।

डॉक्टरों के अनुसार कुछ डॉक्टर झांसे में आने वाले भी थे, लेकिन करीब 6 माह पहले एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में मनोज पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों का मन बदल गया। सीनियर प्रोफेसर के बारे में जानकारी है कि उन्होंने भी अपनी दोस्ती का हवाला देकर कई डॉक्टरों को इन्वेस्टमेंट के लिए कहा था। सीनियर प्रोफेसर रसूखदार है और कई डॉक्टरों को शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के लिए कहता था।

Updated on:
06 Aug 2025 02:35 pm
Published on:
06 Aug 2025 02:34 pm
Also Read
View All
बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

अगली खबर