
Chhattisgarh Ganesh Utsav 2023: रायपुर। देशभर में 18 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत होने वाली है। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित जय भोले ग्रुप इस वर्ष चंद्रयान के थीम पर पंडाल निर्माण करा रहा है। इसके निर्माण के लिए कोलकाता से 30 से ज्यादा कारीगर 1 अगस्त से पंडाल बनाने का काम कर रहे हैं। इस बार 17 फीट के शिव रूपी गणपति चंद्रयान पर विराजमान होंगे। वहीं शाम को रंग-बिरंगी लाइटों से पंडाल सजा रहेगा।
Ganesh Utsav 2023: जल भोले ग्रुप में अध्यक्ष कृष्णा साहू व परमवीर सिंह ने बताया कि जैसे मुंबई की सबसे प्रसिद्ध गणपति प्रतिमा ’लालबाग के राजा’ के लिए हर वर्ष अलग-अलग पंड़ाल तैयार किया जाता है। हम विगत 26 वर्षों से भव्य पंडाल तैयार करने के साथ शहीद जवानों की छायाचित्र लगाते हैं। ताकि लोगों को भक्ति के साथ हमारे प्रदेश के वीर शहीदों के बारे में जानकारी हो। इस वर्ष अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 की थीम पर 100 फीट का पंडाल कोलकाता के कारीगरों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। पिछले वर्ष इन्हीं कलाकारों ने टाइटैनिक जहाज का निर्माण किया था।