Raipur News: नंदनवन पक्षी विहार में अफ्रीका के जंगलों में दौड़ने वाले शुतुरमुर्ग के जोड़े का कुनबा बढ़ गया है। अब जल्द ही पर्यटकों को दो के स्थान पर 6 शुतुरमुर्ग देखने को मिलेगा।
Chhattisgarh News: रायपुर पत्रिका @ दिनेश यदु । नंदनवन पक्षी विहार में अफ्रीका के जंगलों में दौड़ने वाले शुतुरमुर्ग के जोड़े का कुनबा बढ़ गया है। अब जल्द ही पर्यटकों को दो के स्थान पर 6 शुतुरमुर्ग देखने को मिलेगा। फिलहाल अभी वेटनरी डॉक्टरों की निगरानी में चारों बच्चों को अलग से रखा गया है। परंतु जल्द ही पक्षी प्रेमी इन बच्चों को देख पाएंगे। क्योंकि शुतुरमुर्ग के तीन माह के इन 4 बच्चों को जिस बाड़े में रखा गया है, उसके चारों तरफ ग्रीन नेट से ढंका गया है। वन विभाग इन्हें बड़े हो जाने के बाद बड़े बाड़े में छोड़ेगा।
साल पहले लाया गया था जोड़ा
करीब तीन वर्ष पहले यहां शुतुरमुर्ग का एक जोड़ा लाया गया था। अब इन्होंने अंडा देना शुरु किया है। पिछले वर्ष शुतुरमुर्ग ने 7 अंडे दिए थे, पर शुतुरमुर्ग (Raipur News) खुद अंडों को सेता नहीं कर रहे थे। यह देख वन्यप्राणी एसडीओ अभय पांडे के निर्देश पर नंदनवन में आर्टिफिशियल इनक्यूबेटर लाया गया। इसमें इस साल शुतुरमुर्ग के 6 अंडों को 35 डिग्री के तापमान में रखा गया, जिसके सकारात्मक परिणाम आए और आखिरकार 4 अंडों से बच्चे निकाले।
एक साल में 12 से 15 अंडे देती है
नंदनवन पक्षी विहार के रेंजर रामगोपाल यादव ने बताया, पक्षी विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गिरी गोस्वामी यहां पक्षियों का देखरेख कर रहे हैं, जिसकी सफलता हमें शुतुरमुर्ग के बच्चे के रूप में मिली है। ऐसे तो शुतुरमुर्ग वर्ष में केवल 12 से 15 अंडे देती है। शुतुरमुर्ग की जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है। वैसे ही अंडे देने की संख्या भी बढ़ती है। अंडों को सेकने का काम नर-मादा मिलकर करते हैं। अंडे देने के 40-42 दिन बाद बच्चे बाहर निकलते हैं।
पिछले वर्ष जून में किया था शिफ्ट
जून 2022 में बड़े बाडे में शिफ्ट किए गए शुतुरमुर्ग को पहले छोटे बाड़े में रखा गया था, पर अब हिरण को जंगल सफारी ले जाने के बाद शुतुरमुर्ग को उस बाड़े में शिफ्ट किया गया है। बाड़ा बड़ा होने से शुतुरमुर्ग आसानी से चारों तरफ दौड़ लगा रहा है। गर्मी से शुतुरमुर्ग के जोड़े (CG Hindi News) को राहत दिलाने के लिए पानी का स्प्रिंकलर लगाया गया है।
नंदनवन पक्षी विहार में विदेशी पक्षियों का कुनबा लगातार बढ़ते जा रहा है। साथ ही विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व पशु चिकित्सक पक्षियों पर निगरानी करते रहते हैं। इसके अलावा नंदनवन पक्षी विहार में कई कार्य भी किए गए हैं, जिससे पर्यटकों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।
- अभय पांडे, एसडीओ, नंदनवन 6पक्षी विहार