रायपुर

2 लाख का कर्ज देकर 30 लाख से ज्यादा वसूले, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर ब्लैकमेलिंग का नया केस दर्ज

History Sheeter Rohit Tomar: आरोपी रोहित और वीरेंद्र सिंह तोमर व अन्य आरोपियों पर वसूली के 7 मामले दर्ज हो चुके हैं। अब तक दोनों भाइयों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।
less than 1 minute read
Jul 12, 2025
रोहित तोमर (Photo source- Patrika)
रोहित तोमर (Photo source- Patrika)

History Sheeter Rohit Tomar: सूदखोरी का धंधा करने वाले हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और उसके साथियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। 2 लाख कर्ज देकर 30 लाख से अधिक वसूलने की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने रोहित, दिव्यांश, आकाश मिश्रा, योगेश सिन्हा और अन्य को आरोपी बनाया है। मामले में दिव्यांश के अलावा किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

History Sheeter Rohit Tomar: ब्लैकमेलिंग, कर्जा एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाले भोपाल मणि साहू ने वर्ष 2022 में रोहित से 3 फीसदी मासिक ब्याज पर 2 लाख रुपए कर्ज लिया। इस दौरान उनसे कोरे स्टॉप में हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिया था। कुछ माह के बाद रोज के हिसाब से ब्याज वसूलने लगे। पैसे नहीं देने पर वाट्सऐप कॉल करके गाली-गलौज करते थे।

अपने साथियों को घर भेजकर जान से मारने की धमकी देते थे। इसके अलावा कई बार अपने घर में ही बुलाकर धमकाया करते थे। इस तरह आरोपी रोहित और उसके साथियों ने 2 लाख के कर्ज के एवज में 30 लाख 26 हजार रुपए की वसूली की। इसकी शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, कर्जा एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

7 मामले हो चुके हैं दर्ज

History Sheeter Rohit Tomar: आरोपी रोहित और वीरेंद्र सिंह तोमर व अन्य आरोपियों पर वसूली के 7 मामले दर्ज हो चुके हैं। अब तक दोनों भाइयों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। दोनों की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Updated on:
12 Jul 2025 09:42 am
Published on:
12 Jul 2025 09:42 am