रायपुर

IAS अमित कटारिया बनाए गए हेल्थ सेक्रेटरी, बंसल को CM सचिव का अतिरिक्त प्रभार

CG IAS Posting: छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अमित कटारिया की पोस्टिंग कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें हेल्थ सेक्रेटरी बनाया गया है। साथ ही IAS मुकेश बंसल CM सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 1:20 PM IST
ias amit kataria

CG IAS Posting News: IAS अमित कटारिया को पोस्टिंग मिल गई है। साथ ही IAS मुकेश बंसल CM सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि राज्य शासन एतद्द्वारा अमित कटारिया, भा.प्र.से. (2004), को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

IAS अमित कटारिया द्वारा सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार ग्रहण (CG IAS Posting) करने के दिनांक से मनोज कुमार पिंगुआ, भा.प्र.से. (1994), अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग केवल अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत्र हेगा।

मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर ( आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) एवं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, माननीय मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है ।

Updated on:
22 Dec 2024, 1:20 PM IST
Published on: