रायपुर

IAS सुबोध सिंह बने मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव, आदेश जारी, देखें छत्तीसगढ़ वापस लौटने वाले अफसर के नाम

IAS Subodh Kumar Singh: IAS सुबोध कुमार सिंह को केंद्र से लौटते ही छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है।

2 min read
Dec 21, 2024

IAS Subodh Kumar Singh: IAS सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सिंह पिछले 5 सालों से डेपुटेशन पर दिल्ली में काम कर रहे थे। NEET परीक्षा विवाद के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के DG पद से हटाए गए थे। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से आग्रह कर उन्हें छत्तीसगढ़ बुलवाया है। सुबोध सिंह को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा 2004 बैच के अमित कटारिया महीनेभर से पोस्टिंग की प्रतीक्षा में है। उन्हें भी अच्छा पद मिल सकता है। चर्चा है कि स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, लेबर, कृषि और नगरीय प्रशासन विभाग के सचिवों के इधर-उधर होने की चर्चा है। इनमें से एकाध विभाग भी मिल सकता है।

IAS Subodh Kumar Singh: 1997 बैच के अफसर हैं सुबोध कुमार सिंह

सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अफसर हैं। वो छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस हैं। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। हाल ही में केंद्र सरकार में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर वो केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटे हैं।

छत्तीसगढ़ वापस लौटने वाले IAS अफसर

ऋचा शर्मा
सोनमणि बोरा
अविनाश चंपावत
ऋतु सेन
अमित कटारिया
रोहित यादव
रजत कुमार

Published on:
21 Dec 2024 09:45 am
Also Read
View All