रायपुर

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 1 से 15 फरवरी तक दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन

Indian Railway: राजिम में 1 से 15 फरवरी तक राजिम-कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
less than 1 minute read
Feb 01, 2026
Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 1 से 15 फरवरी तक दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन

Indian Railway: छत्तीसगढ़ के राजिम में 1 से 15 फरवरी तक राजिम-कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी 08755 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सीबीडी (पीएच), 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर, 12.57 बजे मानिक चौरी और 1.20 बजे राजिम पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी 08756 राजिम-रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.00 बजे रवाना हो कर, 2.07 बजे मानिक चौरी, 2.14 बजे अभनपुर, 2.22 बजे केंद्री, 2.31 बजे सीबीडी (पीएच), 2.43 बजे मंदिर हसौद और 3.30 बजे रायपुर स्टेशन आएगी।

इसी तरह गाड़ी 08757 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर 2.48 बजे मंदिर हसौद, 2.49 बजे सीबीडी (पीएच), 3.09 बजे केंद्री, 3.23 बजे अभनपुर, 3.31 बजे मानिक चौरी, 4.00 बजे राजिम स्टेशन पहुंचेगी। वहीं विपरीत दिशा में गाड़ी 08758 राजिम-रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 8.30 बजे रवाना होकर, 8.37 बजे मानिक चौरी, 8.44 बजे अभनपुर, 8.52 बजे केंद्री, 9.00 बजे सीबीडी (पीएच), 9.12 बजे मंदिर हसौद और 10:00 बजे रायपुर स्टेशन आएगी।

Updated on:
01 Feb 2026 12:36 am
Published on:
01 Feb 2026 12:36 am